राशिफल

राशिफल 17 जनवरी 2021 : आज भगवान सूर्यदेव इन जातकों को देंगे विशेष आशीर्वाद, मिलेगी खुशियों की सौगात, बाकी राशियां भी जानें अपना भविष्यफल

Rashifal 17 January 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 January 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें बेहतरीन सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आपने शेयर बाजार में पैसे लगाएं है तो इससे आपको काफी नुक्सान हो सकता है। लव लाइफ के लिए बहुत खास और यादगार दिन है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। किसी बात को लेकर बड़े भाई से अनबन हो सकती है। अपने व्यक्तिगत जीवन पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी। आवेश में आकर कोई भी गलत निर्णय न लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। काम के मामले में आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। किसी पुराने निवेश का फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अधिक वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है। अगर आप बेरोजगार हैं, तो किसी बढ़िया नौकरी के मिलने की सम्भावना बन रही है। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी उम्मीद है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। भागीदारी के कामों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। दूसरों पर चिल्लाने के बजाय समझदारी से काम लें। पैसों के मामलों में अपनी आवश्यकताओं से अधिक खर्च की कोशिश न करें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी कुछ नया करने की आपकी इच्छा पूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। व्यापार में कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। योगा और व्यायाम को भी समय दें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको बड़ी खरीदारी करने से परहेज करना चाहिए। आगे के कामों की योजनाएं बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा। पेट से जुड़ी तकलीफ अचानक उभर सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। करीबी रिश्तों से भी आज आपको मानसिक तकलीफ होने की आशंका है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। कार्यों में चल रहे अनावश्यक रुकावट के कारण मूड खराब रह सकता है। आप में भरपूर ऊर्जा है सिर्फ उसे सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करने की जरूरत है। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। कोर्ट कचहरी का मामला अगर चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप नया वाहन या मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं। सौदेबाजी में समय न बर्बाद करें। जीवनसाथी का व्यवहार दुःखी कर सकता है, पार्टनर के प्रति गुस्सा बढ़ सकता है। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 January 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशियों की बीवियां होती है बहुत जासूस, जरा संभलकर रहे पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button