राशिफल

राशिफल 27 मई 2024 : आज भगवान शिव रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, घरेलू संपत्ति में इजाफा संभव, करियर में रहेंगे अव्वल, लेकिन इनको चलना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 27 May 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 May 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। मंदिर में फल दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सुबह से ही लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और व्याापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम से आगे चलकर लाभ होगा। सहकर्मी के साथ निकटता बढ़ सकती है। किसी न किसी मामले में आपका मन उलझा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन आज दूर होगी। मित्रों की मदद से कोई उलझा हुआ काम भी समझेगा। किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। विद्यार्थी वर्ग अपने भावी लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह केंद्रित रहेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र पर प्रभाव बनाने के लिए अपने संकायों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अपनों से दूर कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके काम पर अँगुली उठ सकती है। कुछ लोग आपका मूड खराब करने वाले काम कर सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आज विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कार्यालय में कार्यभार अधिक होने के कारण अधिक भागदौड़ लगी रहेगी। नजदीकी मित्रों से संबंध खराब होने की आशंका है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अचानक से कोई सकारात्मक घटना घटती नजर आएगी। जिस बात का आपको कई दिनों से इंतजार था, वह अचानक से आगे बढ़ने लगेगी। मानसिक समाधान और सुख-शांति बनी रहेगी। किसी विश्वसनीय कर्मचारी पर कार्य का कार्यभार सौंप सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आराम करना भी जरूरी है। किसी की भी धन सम्बन्धी गारण्टी न दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी कार्य में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। दफ्तर में आपके कामकाज की सराहना होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बनी रहेगी। मन में नवीनतम वस्तु के बारे में जानने की इच्छा होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। बिना सोचे-समझे बोलेंगे तो आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी मैं समय व्यतीत होगा। कुछ समय किसी धार्मिक स्थल में व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ घूमने का प्लान टालना पड़ सकता है। लेकिन आपकी दोस्ती मजबूत बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं। परिवार के लोग अपकी हर तरह से सहायता करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। घर में चल रहे तनाव और परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो आपके लिए शुभ रहेगा। ‌आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर आपके मन में कोई बड़ी योजना चल रही है, तो आज उसे कुछ समय के लिये रोक दें। आपको उम्मीद से कम प्रॉफिट होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। महत्वाकांक्षी कार्य बेहतर बने रह सकते है। लोगों पर हर बात के मामले में सरलता से विश्वास न करें। घर परिवार में एक दूसरे के साथ मधुर संबंध होने से हर तरह के क्षेत्रों में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें, अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ होगा, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको संपत्ति के मामलों और पारिवारिक संबंधों पर भी नजर रखनी चाहिए, जो तनाव में आ सकते हैं। अपने रवय्ये को बहुत आलोचनात्मक न बनायें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

धार्मिक कार्यों पर व्यय हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आप विचारों में उलझते हुए काम में कुछ ज्यादा ही फंस सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की सलाह से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता भी मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyचीजें व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। सोच समझकर ही कोई फैसला लें। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। सेहत के बारे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी व लापरवाही न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 May 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाते हैं मेहंदी, जाने इसकी धार्मिक और वैज्ञानिक वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button