राशिफल

राशिफल 25 मई 2024 : आज भगवान शनि का रहेगा इन जातकों पर सकारात्मक प्रभाव, बिगड़े काम होंगे सार्थक, बढ़ेगा समाज में नाम, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 25 May 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 May 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, विशेष रूप से यदि आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप परिवार के मामले सावधानी से निपटाएं। यदि आप बड़ा बदलाव देखना चाहते हैं तो संयम भी आपको उसी तरह से बनाए रखना जरूरी होगा। कुछ बातें वक्त के साथ ही प्रगति दिखाएगी, इसलिए अपने अंदर की संयम को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं उनको पदोन्नति होने की संभावना बन रही है। कोई पुरानी बात परेशानी पैदा कर सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। बेहतर होगा अभी अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें। आज आपके सामने कुछ चिंता और परेशानी की स्थितियां बार-बार आएंगी। किसी भी परिस्थिति में हताशा की भावना को स्वयं पर हावी न होने दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के साथ ही दुर्घटनाओं से सावधान रहने की जरुरत है। कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। भाई के सहयोग से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जीवन साथी को आज आप कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। नए विचार के कारण आप बार-बार परेशान हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण बेहतर हो सकेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। सफलता के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पूरा दिन सहजता से और भावनात्मक रूप से शांतिपूर्ण स्थितियों में बीतेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपके प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। मौज-मस्ती पर ध्यान देने से आनंद बना रहेगा। किसी भी जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें। परिवार के कुछ सदस्य आपके द्वारा दिए गए सुझाव पर ही चलने की कोशिश कर रहे हैं। आप खुद को थोड़ा विचलित और खोया हुआ महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपने नजदीकी दोस्त से आप बातचीत कर सकते है। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों के उकसावे में नहीं आएं। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती हैं। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी और की सलाह को इतना महत्व न दें कि अपनी सोच से काम न ले पाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अनेक प्रकार की उपलब्धि प्राप्त होगी और हर एक प्रकार का अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको किसी काम में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाये रखें। इससे आपके कार्य समय से पूरे होते रहेंगे। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका मन लोगों से मिलने में ज्यादा लगेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। मानसिक सुख-शांति रहेगी। आज अधिकतर समय पठन-पाठन में लेखन में व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा हो जाने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी या प्रेमी के द्वारा आपकी मर्जी के बिना कोई कदम उठाए जाने के संकेत हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कुसंगति से हानि होगी। पुरानी व्याधि उठ सकती है। नए कार्य में हाथ न डालें। आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की राय महत्व रखेगी। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपकी सेहत खराब हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआप अपने व्यापार या पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय को लोगों के द्वारा नकारा जा सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें। घरेलू सुख-साधनों के पीछे धन खर्च होगा। सेहत ठीक रहेगी। कोई पुराना परिचित आपके विशेष काम आ सकता है। तनाव की अधिकता से बचें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 May 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिलाएं रोजाना करें ये काम, पति की बदल जाएगी किस्मत, घर-परिवार की सभी परेशानियां होंगी दूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button