राशिफल

राशिफल 25 मई 2023 : आज इन जातकों की ग्रह दशा रहेगी अनुकूल, पैसों संबंधित चिंताएं होंगी दूर, स्वास्थ्य देगा साथ, गति पकड़ेंगे अटके काम

Rashifal 25 May 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज शुभ कामों में धन खर्चा हो सकता है। इससे आपकी कीर्ति की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका वो काम पूरा हो सकता है, जो कई दिन से अधूरा पड़ा था। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। प्रिय और योग्य व्यक्ति के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा और आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। आपको समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। इससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कुछ नए परिचित धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। कुछ कामों में रुकावटें जरूर आ सकती हैं। आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौजूदा माहौल की वजह से काम करने की नीतियों में भी बदलाव करना जरूरी है इससे हालात सुधरेंगे। प्रेम संबंधों में भी निकटता आएगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरी और व्यवसाय के मामले में मिला-जुला समय रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। पार्टनर से सहयोग और सुख मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। सभी कार्य मन-मुताबिक पूरे होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। पुराने मित्रों से संपर्क होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। दुर्घटना से आप लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार के भाव से बचना चाहिए। टेंशन और तनाव आपका कम हो सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। व‍िरोध‍ियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। साझेदारी में क‍िसी नए व्‍यक्ति को शाम‍िल करने से पहले एक बार व‍िचार जरूर कर लें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज आप किसी से भी अपनी बुराई सुनने के लिए राजी नहीं होंगे और इस कारण आप अपने नजदीकी लोगों से भी दूरी बना सकते हैं। आलस और सुस्ती को अपने ऊपर हावी ना होने दें, अन्यथा आपके कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। किसी के मामले में गवाही या गारंटी देने से बचें। निकट के लोगों का व्यवहार दुखदायी रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसी कोशिश करें कि उच्च अधिकारियों से विवाद न हो। सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा। कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। आपके जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देख-रेख की जरूरत हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके लगभग सारे काम अच्छी तरह चलते रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने का योग है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। रिलेशनशिप से संबंधित लिए गए निर्णय की वजह से परिवार के लोग खुश नहीं होंगे, लेकिन वह आपका साथ जरूर देंगे। लोगों को लेकर टिप्पणी करते समय पर्याप्त सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके करीबी रिश्तेदार घर आ सकते हैं जिनसे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। काम के प्रति समर्पित होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। बच्चों का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता खुश होंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। आप की आलोचनाएं ना हो ऐसे प्रयास करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का समय है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपकी पत्नी में है ये आदतें तो चमक सकती है आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button