टेलीविजनदिलचस्प

किसी बॉलीवुड एक्टर्स से भी ज्यादा कमाते है ये प्रसिद्ध टीवी कलाकार

बता दे कि जहाँ पहले के समय में टीवी को छोटा पर्दा कहा जाता था, वही आज के समय में टीवी का कद फ़िल्मी परदे से भी ज्यादा बड़ा हो चुका है। शायद यही वजह है कि वर्तमान समय में कई टीवी कलाकार बॉलीवुड एक्टर्स से ज्यादा कमाई कर रहे है और यही छोटा पर्दा आज बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रहा है। वैसे आज हम आपको उन टीवी कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है, जो बॉलीवुड एक्टर्स से ज्यादा कमाते है और छोटे परदे पर काफी प्रसिद्ध है। तो चलिए अब आपको इन प्रसिद्ध कलाकारों के बारे में जरा विस्तार से बताते है।

बॉलीवुड एक्टर्स से ज्यादा कमाते है ये टीवी कलाकार :

दिव्यांका त्रिपाठी : बता दे कि ये टीवी की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वही अगर हम दिव्यांका के काम की बात करे तो ये है मोहब्बतें सीरियल के दौरान उन्हें हर एपिसोड के लिए अस्सी हजार से एक लाख रूपये तक की फीस मिलती थी। इसके इलावा दिव्यांका कई प्रसिद्ध विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी है और टीवी का एक बहुत बड़ा चेहरा बन चुकी है।

हिना खान : अब हिना खान की कमाई का अंदाजा तो आप इस बात से लगा सकते है कि बिग बॉस में हारने के बावजूद भी उन्हें शिल्पा शिंदे से ज्यादा रकम मिली थी। इसके इलावा जब वह शो में काम करती थी, तब हर एपिसोड के लिए एक लाख से डेढ़ लाख रूपये तक की रकम लेती थी।

करन पटेल : अब अगर हम करन पटेल की बात करे तो यह टीवी के प्रसिद्ध एक्टर्स में से एक है और इन्हें भी शो के हर एपिसोड के लिए एक से डेढ़ लाख रूपये मिलते है।

अंकिता लोखंडे : बता दे कि अंकिता लोखंडे भले ही काफी समय से छोटे परदे से गायब है, लेकिन इस दौरान वह फिल्मों की तरफ खूब ध्यान दे रही है। हालांकि अगर हम अंकिता लोखंडे के शो की बात करे तो उसमें उन्हें हर एपिसोड के लिए करीब पंद्रह लाख रूपये मिलते थे।

रोनित रॉय : बता दे कि रोनित रॉय असल में एकता कपूर के फेवरेट एक्टर्स में से है और शायद इसलिए रोनित रॉय केवल सीरियल्स में ही नहीं बल्कि वेब सीरीज और फिल्मों में भी बखूबी काम करते है। इन्हे भी हर एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रूपये मिलते है।

प्रति एपिसोड के लिए लेते है लाखों रूपये :

साक्षी तंवर : अब यूँ तो साक्षी काफी समय से टीवी की दुनिया से गायब है, लेकिन अगर सूत्रों की माने तो वह एकता कपूर की फेवरेट एक्ट्रेस में से एक है और उन्हें हर एपिसोड के लिए करीब अस्सी हजार रुपए मिलते है।

राम कपूर : वैसे तो राम कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान तो टीवी सीरियल्स से ही मिली है। बहरहाल ये भी हर एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रूपये लेते है और ये सिर्फ पंद्रह दिन ही शूट करते है। जी हां बाकी का समय ये अपने परिवार और फिल्मों को देते है।

दृष्टि धामी : अब ये तो सब को मालूम ही होगा कि दृष्टि धामी टीवी की प्रसिद्ध और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है, जो हर एपिसोड के लिए करीब साठ हजार रुपए लेती है।

मोहित रैना : इस एक्टर को आप सब ने महादेव के रूप में जरूर देखा होगा। ये एक्टर भी हर एपिसोड के लिए एक लाख रुपए लेते है।

शिवाजी सातम : इस एक्टर को आप सीआईडी में प्रद्युम्न के किरदार में देख चुके है और इस शो में ये हर एपिसोड के लिए एक लाख रूपये लेते थे। इसके इलावा शिवाजी सातम काफी प्रसिद्ध फिल्मों में भी काम कर चुके है और सीआईडी शो को हिट बनाने में इनका काफी बड़ा हाथ है। तो ये है वो प्रसिद्ध टीवी कलाकार जो बॉलीवुड एक्टर्स से ज्यादा कमाते है और टीवी के जाने माने चेहरे है।

यह भी पढ़ें : ये है टीवी की वो मशहूर एक्ट्रेस जिनकी पहली शादी हो गई बुरी तरह विफल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker