राशिफल

राशिफल 27 अगस्त 2020 : आज भगवान विष्णु की कृपा से इन जातको को मिलेगी विरोधियों पर जीत, मिलेगा भरपूर सम्मान

Rashifal 27 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 August 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें और काम के बोझ को आसानी से उठाने की कोशिश करें। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए सफलतादायक समय है। अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको उसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान और योगासन जैसी चीजों पर ध्यान दें। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। घर में किसी बात को लेकर कलह उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जरा सा आलस आपको फिर से परेशानियों में डाल सकता है। खाली समय अपने साथी के साथ भरपूर मनोरंजन पूर्वक बिताएंगे। कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव परेशानी का कारण बन जाता है, इसलिए स्वभाव में बदलाव आवश्यक है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज का दिन शुभ है, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी के आश्वासनों के पूरा होने का इंतजार कर रहें हैं। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। गले में दर्द जैसी स्तिथि रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

रोमांटिक जीवन के लिहाज से साथी के नखरे उठाने पड़ सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। जो लोग अपने नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बेवजह थकान के कारण कुछ शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। दुपहिया वाहन चलाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ जाएगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : 

आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius Astrology

आज आपके घरेलु जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यदि ऑनलाइन लेनदेन करते हैं तो सावधानी बरतें। किसी को अपना कोई राज न बताए वरना आपकी बात का फायदा उठा सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन उसका जल्द ही हल मिलेगा। पुरानी बातों को याद करने का कोई लाभ नहीं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। आपको योग की जरूरत है, इसके लिए आपको समय निकालना चाहिए। व्यवसाय में सहयोगी और कर्मचारियों पर अधिक विश्वास ना करें। घरेलू जिम्मेदारियों पर नजर बनाएं रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के बड़ो के सामने अपने विचार रखे आपको भरपूर सहयोग देंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button