राशिफल

राशिफल 24 सितम्बर 2021 : आज माँ संतोषी की कृपा से चमकेंगे इन जातकों की किस्मत के सितारे, लेकिन इनको सता सकती है कॅरियर से सम्बंधित परेशानी, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 24 September 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। दिन का अधिकतम समय परिवार तथा निवेश संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। आपके काम को देख कर आपका बॉस आपसे खुश रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने से आपके कई रुके काम पूरे हो जाएंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। बढ़ता वजन परेशानी का कारण हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन महत्वपूर्ण मामलों में अवरोध आ सकते हैं। आज कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते है तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। जल्दबाजी से का‍म बिगड़ सकते हैं। आपकी तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। आपसी संबंधों में भी खटास रह सकती है। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। माँ संतोषी के आशीर्वाद से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। नौकरी खोज रहें युवा सक्रियता बनाए रखें। सेहत के लिए दिन ठीक रहेगा, लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। दूसरों के कार्य में दखल न दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी महत्वपूर्ण जगह पहुंचने में देर हो सकती है। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। विवाद को टालने की कोशिश करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। आपका कोई दोस्त अपने परिवार के साथ आपके घर आ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें। जिन दोस्तों से कई दिनों से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। जॉब के लिए किसी से सम्पर्क करना चाहते हैं तो आज दिन अच्छा हैं। खानपान का खास ध्यान रखें। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। व्यर्थ के तनाव से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyघर में कोई मांगलिक कार्य होने में देरी है। अलग-अलग विचार और समस्या की वजह से मन में उत्साह की कमी भी होगी और मनपसंद काम में भी प्रेरणा की कमी महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ बातचीत कम या बंद होने के कारण रिलेशनशिप से से संबंधित चिंता रहेगी। करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे। सूर्यदेव को अर्घ्य दें। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप किसी काम के लिये योजना बना सकते हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन या घर की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा होगा। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय किसी व्यक्ति को साक्षी रखना आपके लिए जरूरी होगा। महत्वपूर्ण बातों की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दें क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका लग रही है। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। परीक्षा-परिणाम पक्ष में आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। पारिवारिक मुश्किलें धीरे-धीरे सुलझ जाएंगी। आज कोई धनहानि हो सकती है, सावधानी रखें। मेहनत जारी रखें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। मकान या दुकान बेचना चाहते हैं तो आगे बढ़िए। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। गलत संगत वाले लोगों से दूर रहें इसमें आपकी भलाई है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम बनी हुई है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। आज पत्नी के साथ थोड़ी अनबन होने से आपकी मानसिक चिंता थोड़ी सी बढ़ सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने दे। प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को अभी कुछ समय ठहरना पड़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyउधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ा होने की आशंका है। घर में मेहमानों के आगमन से खर्चों की अधिकता रहेगी। आज कोई महत्वपूर्ण काम पैसों की कमी की वजह से रुक सकता है। किसी खास व्यक्ति के साथ मीटिंग सम्भव है।नर्सिंगकर्मियों के लिए समय राहतभरा सिद्ध हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button