राशिफल

राशिफल 24 मार्च 2022 : आज इन जातकों के सभी संकटों का नाश करेंगे भगवान विष्णु, पारिवारिक संबंधों में आएगी मधुरता, लेकिन ये रह सकते है थोड़ा परेशान

Rashifal 24 March 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 March 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलने से बिगड़ी बात फिर से बन सकती है। धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। सोचा हुआ काम आज पूरा होने की उम्मीद है। घर में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। शरीर को डिहाइड्रेट बिल्कुल न होने दें। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बेहतरीन ग्रह गोचर बना हुआ है। हालांकि इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। इसलिए अपने कार्यों पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें। विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें वरना इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभफलदायी है। जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। आज आप पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं। रिलेशनशिप और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

स्वास्थ्य को लेकर पेट दर्द की आशंका है। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका रिश्ता बहुत भावनात्मक रह सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। यूरिन इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सकारात्मक परिस्थिति का फायदा उठाते हुए अपने पक्ष को मजबूत बनाने की कोशिश करें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आयेगा पार्टनर आपकी भावना समझेगा। परिवार में शांति बनी रहें इस पर फोकस करते रहें। कई बार आपके गलत शब्दों के प्रयोग से कुछ लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो जाती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसका आपको सही फल नहीं मिल रहा है। काम में मन नहीं लगेगा। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दे, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बच्चों का कोई जिद्दी या अड़ियल रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए परिवार में अनुशासन बनाकर रखना जरूरी है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं है। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी की चिंता होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। छोटी- छोटी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बुद्धि और समझदारी से आप स्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। परिजनों से विरोध संभव हो सकता है। कोई राज या छुपी हुई बात आपको पता चल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और चोट तथा रोग से बचे। इसके साथ ही पैसों का लेन देन करने से भी आपको बचना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव संबंधी शुभ अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पैसों से संबंधित काम को बेहतर करने की कोशिश करें। नकारात्मक विचारों से बचें। सोच-विचार करके थोड़ा समय एकांत में बिताएं। किसी से झगड़े की भी नौबत आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के लंबित पड़े कार्य संपन्न होंगे। आप अपने माता-पिता की देखभाल करने में समय बिता सकते हैं। सरकारी कार्य फंस सकते हैं। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण सूचना मिलने का है। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ पूर्ण करने में ध्यान देना चाहिए। कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें। युवा वर्ग फोन और मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें। मेडिकल से सम्बन्धित लोगों के लिए काम की अधिकता रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज अचानक किसी समस्या का हल मिल जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। गलत खानपान की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button