राशिफल

राशिफल 25 जुलाई 2020 : आज भगवान शनि करेंगे इन राशियों पर खास मेहरबानी, आर्थिक स्तिथि में होगा इजाफा

Rashifal 25 July 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 July 2020

Aaj Ka Rashifal 

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Shani Dev

धन सम्बंधित दुविधा से मुक्ति मिलेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा सब गड़बड़ हो सकता है। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर प्रयास करें क्योंकि जल्दी ही समाधान मिलने के आसार हैं। शनि मंदिर जाकर दीप प्रज्वलित करें धन लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

अपने कार्यक्षेत्र में आज आपको एक नई शुरुआत का संकेत भी मिल सकता है। बेवजह की बातों में अपना समय बिल्कुल नहीं बर्बाद न करें। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ समय से आपकी कई योजनाएं गलत साबित हो रही है। प्रतियोगिता के लिए तैयारी करें, यह समय आपके लिए सही है। यदि वजन लगातार बढ़ रहा है तो जॉगिंग और योग आदि का सहारा लेना चाहिए। पिता के दिशा निर्देश पर चलने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश करने से पहले वरिष्ठ की सलाह अवश्य ले। साफ शब्दों में कहा जाए तो पैसे को किसी की नजर लग सकती है इसलिए ज्यादा दिखावा ना करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। इसके अलावा जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। अपने साथी के साथ कोई भी वादा करते समय सतर्क रहें। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

वाहन की खरीदारी का अनूठा योग बन रहा है। धर्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगाl मित्रों से कुछ कष्ट की सम्भावना है अत: सम्भलकर रहें l परिवार के साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग करने से खुशी महसूस होगी। मौसमी बदलाव की वजह से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी, गर्दन का दर्द आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी वफादारी और मेहनत से काम करने की प्रकृति की वजह से आपको सभी पसंद करते है। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, परंतु जीवन साथी के साथ कोई हल्की-फुल्की नोक-झोंक संभव है। दिमाग में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा जिससे आपको कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है उसका जल्द ही हल मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

हालात को समझें फिर फैसले करें। निजी कार्य में दुसरों को प्रवेश न दें। अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी। कुछ समय एकांत में बिताएं। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा। कोई विश्वासघात होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें। अपने अंदर अहम की भावना ना उत्पन्न होने दें। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : 

प्रेम जीवन का भरपूर आनंद आपको मिलने के आसार हैं। आज किसी अत्यंत मीठी चीज का सेवन न करें पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। किसी काम में आपका ध्यान भटक सकता है। आप जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। कभी-कभी बातों को अनदेखा करना बेहतर होता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इंद्र देव के श्राप की वजह से हर महीने महिलाएं भोगती है यह पीड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button