
राशिफल 24 जून 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, अनुकूल होंगे सोचे हुए काम, मित्रगण देंगे साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 24 June 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 June 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपकी बिगड़ी हुई किस्मत अचानक खुल जाएगी। आपकी सेविंग खर्च हो सकती है। सामाजिक कार्य करने पर आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और संतान की चिंता समाप्त होगी। जल्दबाजी में आप कुछ ऐसी बात कह सकते हैं जिससे आपके काम बिगड़ की संभावना है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज इस राशि के नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। करियर को लेकर यदि आप कुछ असमंजस में चल रहे थे, तो आज आपको उसके लिए कोई नया रास्ता मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है। कुछ गलत विचार आज आपके काम में बाधा बन सकते हैं। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। छात्र वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या तथा योगा, व्यायाम आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप थोड़े अनमने या चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। महिला पक्ष से सावधान रहें। आपके स्वास्थ्य में सुधार होने से आपके व्यक्तित्त्व में भी निखार आएगा, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना आसान रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों के लिए अनुकूल है। अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता देगा। नजदीकी संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से फोन पर बात हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
जॉब में किसी भी प्रकार की लापरवाही का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं इसलिए स्वयं पर भरोसा रखें। काम की अधिकता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। पेट से संबंधित विकार बढ़ सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। बात का बतंगड़ न बनाएं। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ मंदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। आपका ऐसा बर्ताव आपकी शादीशुदा जिंदगी में कलह बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
यह समय आप पर भारी है लेकिन कुछ बाद सब सही होगा। जरूरतमंदों को अन्न दान दें। आप कोशिश करेंगे तो हर काम में सफलता मिलने की संभावना है। किसी को लेकर कोई कमेंट न करे। किसी अतिथि का आगमन संभव है। पैसों से संबंधित चिंता सताने के कारण काम से संबंधित कोई निर्णय गलत लिया जा सकता है। स्वास्थ पर ध्यान दें। कार्यकुशलता में बढ़ाेतरी होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
किसी मित्र की मदद से पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से राहत मिलेगी। आपकी दिनचर्या तथा विचार शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इस समय किसी प्रकार की भी यात्रा को स्थगित रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें। सतर्क और सचेत रहना जरूरी है। किसी भी निर्णय से पहले भली-भांति विचार कर लें। क्योंकि आपकी जल्दबाजी का लाभ विरोधी उठा सकते हैं। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। निकट संबंधी अथवा मित्र के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति भी बन रही है। रूपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरते।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।