राशिफल

राशिफल 30 अगस्त 2021 : आज इन जातकों की ग्रह दशा रहेगी शुभ, जन्माष्टमी पर बन रहा ये संयोग इनके लिए रहेगा कल्याणकारी, होगा आर्थिक लाभ

Rashifal 30 August 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी भी नई योजना पर अमल करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। ऑफिस के कामों में दिक्कत आने पर किसी सहयोगी की सलाह बेहतरीन साबित होगी। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। आपकी लाइफ में कुछ नया बदलाव हो सकता है। किसी भी कार्य में आपको रिस्क लेने की जरूरत नहीं है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज समय उत्तम है। कोई राजकीय कार्य निर्विघ्न संपन्न होगा। किसी रिश्तेदार या मित्र का भी विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जो जातक शादीशुदा है उन्हें अपने ससुराल पक्ष से किसी भी तरह के विवाद में आने से बचना चाहिए। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। अधूरे काम निपटने की संभावना बन रही है। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। पीपल पर जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। मौसमी बीमारी जैसे खांसी, जुकाम व एलर्जी परेशान कर सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस समय ग्रह गोचर कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है, सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने जीवनसाथी से कुछ शब्द या प्रशंसा सुनना आपकी खुशी को और बढ़ा देगा। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। योजनाओं को कार्यरूप देने का समय है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा मजबूत होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मन की चंचलता और गुस्से पर काबू करना होगा। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। आपको अपनी अच्छी छवि बरकरार रखने के लिए बहुत कुछ करना पड़ सकता है। कोई कठिन काम आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा,अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। कुछ लोग आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। काम से संबंधित लिए हुए लोन के कारण आर्थिक चिंता सता सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी पेपर्स को किसी अनुभवी व्यक्ति से चेक करवाने के पश्चात ही कार्यवाही करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ अड़चने आ सकती हैं। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी- धंधे की रुकावटें खत्म हो जाएंगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपकी कोई बहुमूल्य वस्तु गुम सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। काम के साथ व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें। मन में किसी प्रकार की चिंता और डर बसा रहेगा, जिसके कारण दिनभर बेचैनी महसूस होगी। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पिछले काफी समय से कोई रुका हुआ काम आज किसी की मदद से बन सकता है जिससे आपको सुकून और राहत मिलेगी। आपका कोई नया दोस्त भी बन सकता है। पैसों के मामले में कोई आपको कारगर सलाह दे सकता है।  इच्छा न होते हुए भी थोड़ा बहुत खर्चा हो सकता है। लोगों की सलाह या बातों के कारण आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नए शुरू किए गए कार्य को आगे बढ़ाने की कोशिश आप जारी रखेंगे। किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। आज आप अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखें, शांत रहें। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद जगह घूमने का प्लान बना सकते है। होटल इंडस्ट्री वालों को अनुकूलता रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। सुनी सुनाई बातें और अफवाहों पर ध्यान ना दें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी नजदीकी मित्र का अचानक ही फोन आना आपको बहुत अधिक खुशी देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन फिर भी वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की अति आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज ग्रह गोचर अनुकूल है। समाज तथा परिवार में आपके किसी विशेष कार्य की सराहना होगी। आप अपनी योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। धन का आगमन सामान्य रहेगा। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : चाणक्य नीति : सुबह भूलकर भी ना देखें इन लोगों का मुँह, खुल जाते है कंगाल होने के रास्ते 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button