राशिफल

राशिफल 8 दिसंबर 2021 : आज इन जातकों के प्रयास लाएंगे रंग, चमक जायेगा इनका नसीब, भगवान गणेश रहेंगे खुश, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

Rashifal 8 December 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मर्जी के मुताबिक बातें होने के बावजूद भी आपको चिंता हो सकती है। भविष्य के बारे में ज्यादा सोच-विचार करके खुद को नकारात्मक न होने दें। आर्थिक परिस्थिति में इस समय बहुत ज्यादा लाभ नजर नहीं आएगा। पैसों की वजह से आपसी कलह बढ़ने के आसार हैं। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। संतान के कामों से कष्ट हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन उत्कृष्ट होगा। वे अपना सारा काम समय पर पूरा करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मजा ले पाएंगे। कर्ज लेने से की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा‌। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप का मूड भी खराब हो सकता है‌। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी गुरु या सम्मानजनक व्यक्ति से आज आपको सलाह मिलेगी। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर होंगे। सेहत अच्छी रहेगी, थोड़ा हाइजिनिक रहें। किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपका पूरा ध्यान अपने परिवार की देखभाल में रहेेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखें। ध्यान रखें प्रकृति कोई नया रास्ता खोलती है तो तुरन्त ही उसे हासिल कर लेना चाहिए। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन किसी खास व्यक्ति के साथ गुजरने से आपको खुशी और सुकून मिल सकता है। आज खानपान को लेकर लापरवाही न करें। आज का दिन प्यार की नजर से आपके लिए सुनहरा साबित होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें, लंबी सैर करें और प्रकृति के साथ समय बिताएं, ताकि ताजगी महसूस हो। किसी करीबी दोस्त से रिश्तों में मतभेद होने की आशंका है। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है। आज आप दूसरों का मन जीतने की क्षमता रखते हैं लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं‌। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा‌। बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है। पत्नी या संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है‌। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। इस दौरान आपको उधार लेने और देने से बचना चाहिए। इस राशि के जातकों को प्रोमोशन या आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज प्रिय से अपने मन की बात कह सकते हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। बातचीत करते समय सही शब्दों का चयन करें। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। अनचाहे खर्चो से आज आप सोच में पड़ सकते है। बाहरी लोगों से आपको परेशानी हो सकती है। परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा‌। नौकरी में वरिष्ठजन आपका मार्गदर्शन करेंगे। आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा इसलिए ज्यादा ना सोचें। अपनी योजना पर अमल करने से पहले उसे उजागर न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

जो काम आपका किसी भी प्रकार से पूरा नहीं हो पा रहा है, उस काम को फिलहाल स्थगित करें, वक्त आने पर आपको योग्य मार्ग प्राप्त होगा। कुछ लोगों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दवा कारोबारियों के लिए अनुकूल समय है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

योग्य पार्टनर का चुनाव आपके द्वारा किए जाने के बावजूद किसी वजह से चिंता महसूस होती रहेगी। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान देने की जरूरत है। आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। आर्थिक स्थितियां पहले से अधिक मजबूत होगी। नौकरी में किसी प्रकार की गलती होने से अधिकारियों के समक्ष जवाबदेही करनी पड़ सकती है। इच्छा-पूर्ति में बाधा आ सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button