
राशिफल 22 अप्रैल 2026 : आज भगवान गणेश की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, रुके हुए काम होंगे पूरे, मिल सकती है नई जिम्मेदारी, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह
Rashifal 22 April 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 April 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से हर स्थिति को संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, परंतु धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर मानसिक तनाव से बचें। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। काम में ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बड़े खर्च टालना बेहतर होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पुराने मामलों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका दिन संतुलन और सामंजस्य से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और टीमवर्क से सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचने की जरूरत है। किसी नए रिश्ते या साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। आज निर्णय सोच-समझकर लें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
सकारात्मक ऊर्जा आप को सभी प्रकार की बीमारियों से बचने में सहायता करेंगी। आज आपको परिवार में भाई बहनों से चल रहे वाद-विवाद को बातचीत करके सुलझाना होगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। आर्थिक संदर्भ में लंबे समय से चली आ रही मुश्किलों से आपको राहत मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपको खान-पान की अधिकता के कारण पेट की समस्याओं और आलस्य के साथ-साथ शारीरिक सुस्ती की शिकायत होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है, विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लेन-देन में सावधान रहना होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज का दिन आपके लिए उत्साह और नए अवसर लेकर आएगा। यात्रा के योग बन सकते हैं और नए अनुभव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें और अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन आपके लिए व्यवस्थित और उत्पादक रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और आपकी योजना सफल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल शांत रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखें। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रभावशाली जातकों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के परचम लहरायेंगे। कारोबार में लाभ होगा और आय में वृद्धि रहेगी। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपको परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति होगी परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। प्रॉपर्टी डीलरों को निवेश में नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज पैसों को लेकर टेंशन बढ़ सकता है। इस पर विचार करना होगा। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक आपके अवचेतन मन की स्थिति से जुड़ा है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक काम से बचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 April 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






