राशिफल

राशिफल 21 दिसंबर 2022 : आज इन जातकों के पालनहार बनेंगे भगवान गणेश, कैरियर को मिलेगी नई दिशा, नए काम का शुभारंभ होगा फलदाई, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 21 December 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 December 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामाजिक स्तर पर अनावश्यक मुद्दों पर बातचीत करने से बचना होगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आप घर और ऑफिस दोनों जगह शांतिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। व्यापार यात्रा लाभदायक हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपका कोई कार्य बिना योजना जल्दी पूरा हो सकता है, इसकी वजह से आपका मन अति प्रसन्न होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा। परिवार के साथ किसी खास विषय पर लाभदायक विचार-विमर्श भी हो सकता है। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें। टायर-ट्यूब के व्यापारियों को सम्भल कर रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन प्यार की नजर से आपके लिए सुनहरा साबित होगा। किसी काम का उलझाव दुखी कर सकता है। कारोबार में कोई छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। दूसरों की समस्याओं में उलझ कर आप अपने व्यक्तिगत काम प्रभावित कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु काम के साथ-साथ अपनी दिनचर्या और खानपान को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ जातकों को मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको मिश्रित फल प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। राजनीति में सफलता मिल सकती है। अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय अपनी निजी बातों को शेयर ना करें। मौसमी बीमारी जुकाम और बुखार रह सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मानसिक तौर पर काफी अशांत महसूस करेंगे। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मित्रों की सहायता करना पड़ सकती है। आज घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

यह समय अपनी योग्यता और क्षमता ओं का सहयोग करने का है।अपनी क्षमता को कैरियर, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगाएं। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

पुराने अनुभवों का अवलोकन करके दुख हो सकता है, जिस सीख को आप अमल में लाना चाहते है, उसके बारे में सोच-विचार करें। लोगों के साथ किस प्रकार से रिश्ता बनाए रखना है, ये पूरी तरह से आपके नियंत्रण में है। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आईटी इंजीनियरों और टैक्स सलाहकारों के लिए काम की आपाधापी रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई नया काम करने से बचना चाहिए। संतान से विवाद होगा। अपने गुस्से पर भी काबू रखें। आज कोई छुपी हुई कुछ बात आपके सामने आएगी, जिससे गलतफहमी दूर होगी। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वायदे से पलट जाना आपको कुछ टेंशन दे सकता है। भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपने जो योजनाएं बनायी हैं उन्हें अभी स्थगित ही रखें क्योंकि अभी उन्हें करने का उचित समय नहीं है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो शादी के लिए अनुचित समय है। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी बात पर वाद विवाद भी खड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ही ना करें।किसी घनिष्ठ मित्र से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनी जिम्मेदारी निभाते समय नकारात्मकता से बचें, अनुभवी लोगों से प्राप्त हुई मदद और मार्गदर्शन की वजह से डर कम होगा और आप लक्ष्य की ओर बढ़ पाएंगे। किसी नए व्यक्ति से हुए परिचय की वजह से जीवन में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। यदि कोई राजनीतिक कार्य अटका हुआ है तो उसे पूरा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भागदौड़ हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बहुत सारे काम आज आपके आसानी से पूर्ण होंगे। जिसके कारण नई बातों पर ध्यान देना आपके लिए संभव हो सकता है। जिस बात को आप अपने जीवन का अंग बनाना चाहते थे, उस बात पर काम करना आप शुरू करेंगे। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। कुछ लोग आपके लिए रुकावट तथा अवरोध भी उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए चिकनी चुपड़ी बातों में ना आए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

बता दे कि युवा वर्ग के लोगों को अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होने की जरूरत है और जरूरी कामों को लेकर कभी आलस्य न करे। जहाँ एक तरफ मन में नयी आशाओं से खुशियों का संचार होगा, वही दूसरी तरफ आप अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते है। घर के बड़े बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। गलत खान-पान का असर आपकी इम्यूनिटी पर नजर आ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button