
राशिफल 20 सितम्बर 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, शुभ रहेगा आज पितृपक्ष का दिन, धन संपत्ति में इजाफा संभव, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 20 September 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 September 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अपने भविष्य को लेकर चिंता सताती रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको किसी खास काम को निपटाने में समय की कमी महसूस होगी। मांगलिक या अन्य उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। वर्तमान समय निवेश के लिए उपयुक्त चल रहा है। कर्मक्षेत्र में आपको नई-नई चुनौतियां मिलेंगी। मेहनत से सभी चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे और भाग्य भी पूर्ण रूप से साथ देने वाला है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है। आपके लिए अपना धैर्य बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। आज किसी भी व्यक्ति की जमानत न लें। सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। आज के दिन घर मे किसी की सेहत पर बुरा असर होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज किसी शख्स को आप से आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। वह इसके लिए आपके पास आएगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
नौकरी पेशा में कार्य क्षेत्र में पारदर्शिता से बाहरी अवसरों का इजाफा होगा। पुराने कर्जों से राहत मिलेगी और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान आपकी आज्ञा का अनुसरण करेगी और व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, कमाई घट सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज घर में सगे-संबंधियों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। खुद पर भरोसा करें। आज प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। दूसरों के निजी मामलों में आज जरा भी दखल न दें। ऐसा करने से आपका नुकसान संभव है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
नए करियर की शुरुआत करने के लिए शुभ दिन होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक हो सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज यात्रा करना आपके लिए सही नहीं रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। इस समय आपको हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना अति आवश्यक है। धन का आगमन होगा। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। प्राइवेट नौकरी में प्रयासरत लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। कला क्षेत्र में पुरुषों को अच्छा अवसर मिल सकता है। आँखों सम्बन्धी समस्या है तो इस में राहत हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने बच्चों की प्रगति से आप खुश रहेंगे। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा और वाहन सुख प्राप्त होगा। परिवार की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखें। कुटुंब में आपकी नई पहचान बनेगी। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशा लोगों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। बस अपने ही काम पर ध्यान दें। शत्रुओं से संभलकर रखें अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें। जीवसाथी से वाद-विवाद की आशंका बन रही है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। किसी भी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपकी इनकम भी जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। नजदीकी रिश्तेदार या भाइयों के साथ बहस और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 September 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।