राशिफल

राशिफल 9 दिसंबर 2022 : आज इन जातकों पर बरसेगी मां संतोषी की असीम कृपा, घरेलू कारोबार में होगी बढ़ोतरी, लेकिन इनको हो सकती है कोई बड़ी आर्थिक हानि

Rashifal 9 December 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 December 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप नए वाहन को खरीदने के लिए अपने परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप घर से दूर किसी नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको अपनी माता जी की याद सता सकती हैं। किसी अपने के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपनी गलती का एहसास होने की वजह से पूर्व प्रेमी फिर से आपके संपर्क में आने की कोशिश कर सकता है। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपके जीवन में तनाव का माहौल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। युवा वर्ग काम संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही अवसर को स्वीकार करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

एक आशा से भरा दिन आपने सामने है। सुविधा के अभाव में आज कोई कार्ययोजना अटक सकती हैं। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। मित्रों या सहकर्मियों के साथ विचारों को लेकर द्वंद हो सकता है।  नए संपर्कों से लाभ मिलेगा जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। निजी जीवन में कुछ प्रशंसा के क्षण रहेंगे। सेहत के मामलों में समझौता न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी अनजान के साथ आज संभलकर रहे। कोई अशुभ समाचार मिलने के आसार हैं। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। किसी काम में हो रही देरी से घबराहट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ देंगे। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। किसी दार्शनिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है। घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार का माहौल भी काफी खुशनुमा रहेगा और लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। आपको अचानक कुछ वित्तीय लाभ हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सभी परियोजनाओं में आपका समर्थन करेगा। व्यक्तिगत जीवन में निर्णय लेते समय अन्य लोगों की राय जरूर लें। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे जिन पर ध्यान देना जरूरी है। राजस्व अधिकारियों के लिए समय चुनौतीभरा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज आपके लिए भाग्योदय वाला दिन रहेगा। आज दोपहर बाद किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए अभी आपको प्रतीक्षा करनी होगी। जीवनसाथी और परिवार के साथ सुख, शांति और आनंद में समय व्यतीत कर सकेंगे। सुस्ती के कारण किसी महत्वपूर्ण बात की अनदेखी भी आप कर सकते हैं। इस समय तनाव आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई पुराने मुद्दे उठने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी रह सकती हैं। बेहतर होगा कि व्यर्थ की बातों पर ध्यान ही ना दें। पेमेंट के लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की उधारी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। सर्दी और कफ जैसी तकलीफ हो सकती है। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंधों पर ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बता दे कि इस राशि के लोगों को धैर्य और बुद्धिमता से काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही अपने खान पान को लेकर सतर्क रहने की भी जरूरत है। आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और निवेश संबंधी कार्यों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वही पुराने दोस्तों से बात करके मन काफी प्रसन्न होगा। बच्चे खेल-कूद में बिजी रहेंगे। नई गाड़ी खरीदने के लिए समय शुभ है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन व्यावसायिक, आर्थिक रूप से अति शुभ सिद्ध होगा। आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला भी होगा। आर्थिक लाभ की भी संभावना है। भूमि-भवन से संबंधित कामों में रुचि बनी रहेगी। आज आपको अचानक से कोई गिफ्ट मिल सकता है और जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है। किसी की बातों में आने से आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। पढ़ाई में कोई आपकी मदद करेगा। मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। आज कोई दोस्त आपका विश्वास नहीं तोड़ेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सबके प्रति आपका व्यवहार नम्र रहेगा। आज किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

नई जिम्मेदारियों का बोझ संभाल पाना संभव नहीं लगेगा। पुरानी बातों में संतुलन बनाए रखें। कला क्षेत्र की तरफ आपका झुकाव बढ़ सकता है। जिससे संबंधित ज्ञान प्राप्त करने का अवसर आपको मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की सलाह जरूर लें। इस राशि वाले प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। परिजनों के साथ तनाव टालें। अन्दरूनी स्वास्थ्य चिन्ता करवा सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button