राशिफल

राशिफल 30 जुलाई 2021 : आज इन जातकों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की अपार कृपा, करेंगी धन वर्षा, सोचें हुए काम होंगे पुरे, लेकिन ये हो सकते है किसी अनचाही घटना का शिकार

Rashifal 30 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

घर पर अशांति का माहौल रह सकता है। खान पान पर ध्यान दे। यदि आप विवाहित हैं तो आपको इस समय अपने दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती हैं। किसी की बातों में आकर आप की कोई योजना गड़बडा सकती है। बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। सर्दी और कफ जैसी तकलीफ हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। वैवाहिक जातकों को अपने साथी से जुड़ी कोई परेशानी तनाव दे सकती है। इस समय आप खुद को थोड़ा ज्यादा व्यस्त महसूस करेंगे। व्यायाम तथा प्राणायाम को भी समय दें। अनावश्यक चिन्ता को मन पर हावी न होने दें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परंतु सावधानी रखने से जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार भी आएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे। पार्टनर या पिता का व्यवहार आपको चिंतित बना देगा। यह समय आपकी सेहत एवं नौकरी पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। आपका दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरी में आज अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। अपने आप पर भरोसा रखें और निरंतर आगे बढ़ते रहें कामयाबी मुमकिन है। परिवार में शांति का माहौल होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के झगड़े में खुद को शामिल ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विवाह से संबंधित निर्णय परिवार के लोग मिल कर लेंगे, लेकिन शुरुआत में वाद-विवाद वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको कोई ना कोई चिंता सताती रहेगी। चिंता का समाधान पाने के लिए अपनी अपेक्षाओं का आकलन करें। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे, फिर भी वह कुछ समय के लिए आपकी चिंता तो बढ़ा ही देंगे। आज थोड़ा मानसिक तनाव देखने को मिल सकता है। नौकरी के दौरान सहजता महसूस कर सकते हैं। आमदनी या धनागमन में गतिशीलता बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपना रवैया ईमानदार एवं स्पष्टवादी रखें। व्यक्ति आपकी दृढ़ता एवं क्षमताओं को सराहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। इस समय पेपर संबंधी सभी फाइलें व्यवस्थित रखना जरूरी है। जल्दी ही कोई इंक्वायरी होने की आशंका लग रही है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपना टारगेट हासिल कर लेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकिसी कार्य से संबंधित अनुमति आपको तुरंत प्राप्त होगी। सरकारी कामों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति आपका साथ देंगे। शारीरिक कमजोरी अनुभव होने की वजह से मन में बेचैनी रह सकती है। कुछ अनावश्यक खर्चों की वजह से घर का बजट बिगड़ सकता है। थोड़ा सावधानी से काम लेने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बिजनेस के कामों के लिए आज का दिन बेहतर है। जिस कार्य को आप सहज और सरल समझ रहे थे वह बहुत ही मुश्किल से भरा होगा। किसी से किया हुआ वादा निभाने में समस्या आ सकती है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। परिवार के लोग आपको सही इज्जत देंगे। आज आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन जरूरत से अधिक पैसा खर्च हो सकता है, लेकिन इस खर्च के द्वारा आपको मनचाही चीजें प्राप्त होगी और समाधान भी प्राप्त होगा। पैसों के निवेश के बारे में भी सोच-विचार किया जा सकता है। फिलहाल बड़ा निवेश कर पाना संभव नहीं है। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय अपने लिए भी जरूर व्यतीत करें। ऐसा करने से आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कुछ नया आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नई योजना बनाए किंतु उस पर काम करने की भी आवश्यकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है‌‌। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास रहेगा। व्यवसायियों के लिए दिन धीमा रहेगा। आज ऑफिस पार्टी में अपने जीवनसाथी को साथ ले जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyरिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। शाम का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। एसिडिटी और पेट से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। दूसरों की मदद करने के मौके आपको मिल सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सपने में दिखी हुई ये 3 चीजे खोल सकती है आपकी किस्मत के दरवाजे, होती है शुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button