राशिफल

राशिफल 20 अप्रैल 2022 : आज का दिन इन जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, भगवान गणेश करेंगे हर सपना साकार, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 20 April 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और स्वयं पर भी अधिक ध्यान देंगे। खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे। साथ ही आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है। मानसिक अधिकता रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान रखें। जो नुकसान हुआ है, उसे पूरा करने पर ध्यान दें। लोगों के लिए जो नकारात्मकता महसूस हो रही है, वही प्रगति के लिए बाधा बन रही है सकारात्मक विचार बनाए रखें। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आप अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। घर का वातावरण बहुत ही सुखमय तथा शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। आपके मनमौजी स्वभाव की वजह से पार्टनर को तकलीफ हो सकती है। प्रॉपर्टी सम्बन्धी अटका हुआ मामला पक्ष में आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा तथा अपने प्रियजनों और पारिवारिक लोगों की परवाह करना आपके मान सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। महिलाओं को सेहत पर खास ध्यान देना होगा। आज आपको अचानक से कोई गिफ्ट मिल सकता है और जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है। अगर कोई कानूनी मसला है तो विपरीत जा सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बकाया काम निपटाने के लिए अनुकूल समय है। अपनी किसी भी योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पारिवारिक गतिविधियों को योजनाबद्ध व अनुशासित तरीके से व्यवस्थित होने पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज राजनीतिक संबंध आपको फायदा दे सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से व्यवहार करते हुए सावधान भी रहे आपको किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। आपकी मित्र या किसी परिजन से मुलाकात होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

अधिक सोच विचार मन में डर उत्पन्न करके आपकी क्षमता को कम करा सकते हैं। किसी को पैसा उधार भी ना दें, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है। युवा वर्ग मौजमस्ती से ध्यान हटाकर कैरियर की तरफ फोकस रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। बुजुर्गो को घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। किसी से अपनी भावनाएं शेयर करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

साहस से कार्य करे आपको सफलता जरूर से मिल सकती है। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा और आपको प्रॉपर्टी से लाभ होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मिलते समय ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा से ना उठे, इससे संबंध खराब हो सकते हैं। मनोरंजन की सभी सामग्री आपको उपलब्ध होगी। खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप आर्थिक मामलों में पूरी तरह सतर्कता बरतें। लेनदेन के लिए दिन उपयुक्त नहीं है। विवाद की स्थिति में समझौता कर लें।
लोगों ने जो अपेक्षाएं आपके लिए रखी हैं, उनका अवलोकन करें। किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उनके निजी जीवन में दखलअंदाजी न करें। कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े लोगों को रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोई काम अधूरा न छोड़ें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जिम्मेदारी वाले काम भी निपटाने पड़ सकते हैं। अपने साथी के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी। नौकरी बदलने के लिए अभी न सोचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मित्र की मदद से काम बन सकता है। भरोसेमंद मित्रों का साथ मिलेगा, अपनी दिल की बातों को उनसे साझा कर सकते हैं। किसी कागजात पर बिना देखे हस्ताक्षर न करें। बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। लोगों की बात पर या आश्वासन पर पूरी तरह से निर्भर ना रहे। संतान के भविष्य संबंधी योजनाओं में आपका सहयोग अति आवश्यक है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस समय ग्रह स्थितियां परिवर्तन दायक बनी हुई है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर हम स्वास्थ्य की बात करे तो आपको हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर सावधान रहना चाहिए। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिंदू धर्म में अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की परंपरा क्यों है, जानिए इसके सामाजिक और वैज्ञानिक कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button