राशिफल

राशिफल 2 सितम्बर 2021 : आज इन जातकों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु की अपार कृपा, बनेगा कोई रुका हुआ पुराना काम, लेकिन इनको आ सकती है गृहस्थ जीवन में परेशानी

Rashifal 2 September 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होने के आसार बन रहे है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूसरे की बातों पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। जिस प्रोजेक्ट या काम की आपको अपेक्षा थी, वह काम आसानी से प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अचानक इनकम बढ़ेगी। आज किसी छोटे से काम से आपको बड़ा फायदा मिलने का योग है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में बड़े बदलाव लाने के मूड में हैं। कोई भी निर्णय लेना हो तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा खुद पर भरोसा करें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शादीशुदा लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। सेहत में पौष्टिक आहार और व्यायाम पर ध्यान दें। पारिवारिक वातावरण अनुशासित व शांतिपूर्ण बना रहेगा। माता का अन्य भाइयों के ऊपर विश्वास अधिक होना आपकी चिंता का विषय हो सकता है। अगर आज आपकी कोई मदद करें तो धन्यवाद देना न भूलें। आपके प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पैसों से संबंधित बनाई गई योजना आपकी अपेक्षा के अनुसार फल देती हुई नजर आएगी। बड़ी खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज का दिन आपके लिए बड़ा ही शुभ है। मन में अधिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। सामान्य बीमारियां परेशान कर सकती है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। घर में नवीनीकरण व साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे।  कब्ज और पेट से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। निवेश और लेन देन के मामलों में थोड़ा सोचा विचार कर लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कानून संबंधी कार्यों से छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। आपकी वाणी में कभी-कभी गुस्सा या कटता जैसी स्थिति कुछ संबंधों में दरार डाल सकती है। छोटी बीमारी का संयोग है लेकिन ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपको रोमांचित कर सकती है। वाहन अथवा किसी मशीन से अचानक चोट लग सकती है इसलिए सावधान रहें। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। रिलेशनशिप से संबंधित सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन प्रेम और धन के मामले में बहुत ही भाग्यशाली है। किसी भी नई योजना को बिना देरी किए लागू किया जाना चाहिए। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। किसी चीज की कमी महसूस करेंगे लेकिन आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी। बेकरी आयटमों के कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। किसी नई चीज के खरीदने की प्लानिंग है लेकिन अटकले आ रही है। बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे। ध्यान रखें किसी नजदीकी मित्र से भी संबंध खराब होने की संभावना लग रही है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका खराब बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। किसी के बहकावे में ना आएं और अपनी कमजोरी किसी को ना बताएं। आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। लेनदेन में सावधानी रखें किसी प्रकार का नुक्सान होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपके अच्छे व्यवहार की वजह से आपके नए दोस्त बन सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। पेट से संबंधित तकलीफ कुछ देर बेचैन करेगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जब किन्नर मांगे पैसे तो कह दे बस ये शब्द, इससे बदल जाएगी आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button