राशिफल

राशिफल 29 सितम्बर 2022 : आज इन जातकों पर रहेगा साईं बाबा का आशीर्वाद, आर्थिक स्थिति सुधरेगी, धन-धान्य से भरेंगे भंडार, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 29 September 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 September 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपका पूरा ध्यान धन प्राप्ति पर रहेगा। इसमें आप काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन गलत निर्णय लेने से परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। अगर भवन निर्माण संबंधी कोई काम रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। थकान और अनिद्रा की परेशानी महसूस होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मन में कई दुविधाएं चल रही है। यदि आज आप किसी नए कार्य को करें, तो उसमें भाग्य के भरोसे ना छोड़े। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवादों से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी काम से आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल होंगे। कार्यस्थल पर किसी विपरीत लिंगी कर्मचारी सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे।  घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। विषम परिस्थिति में भी आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे बिगड़े काम बनेंगे। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। काम की जगह प्राप्त हुए अधिकार का गलत इस्तेमाल न होने दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याओं के लिए आप अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम नजर आ रहा है। जीवन में धन से जुड़ी समस्याएं बीते समय में चल रही थी वह आज के दिन दूर हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कुछ दिनों से काम की अधिकता के कारण आज आप पूरे आरामदायक मूड में है। कोई जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखा आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। नेत्र या उदर विकार के प्रति भी सचेत रहें। हर स्तर पर परिवार का सहयोग रहेगा। बेवजह की मानसिक उलझने हो सकती है न चाहते हुए भी जिम्मेदारीयों का भार उठाना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण सूचना मिलने का है। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ पूर्ण करने में ध्यान देना चाहिए। कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें। आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता हैं तथा रिश्तों में भी दरार आ सकती हैं। धर्म-कर्म सम्बन्धी विशेष गतिविधि सम्भव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग बने हुए हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में आज आपको किसी परिजन से मेल मिलाप करने जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

वृद्धजनों के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। जिस रास्ते पर आगे बढ़ना चाह रहे हैं, उसमें कई तरह की चुनौतियां भी नजर आ रही हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। फिजूलखर्ची हो सकती हैं। नए प्रॉजेक्ट आपके लिए विशेष फायदे लेकर आ सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। विरोधी परास्‍त होंगे। नई योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अनैतिक और अवैध काम करने की इच्छा भी होगी, ऐसे कामों से पूरी तरह बचें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुसंगति से हानि संभव है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज के दिन कोई व्यक्ति मदद की उम्मीद रख रहा है तो उसे न कहकर किसी को ठेस न पहुंचाएं। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी चल सकती है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विलम्ब होगा। मानसिक तनाव और कन्फ्यूजन के कारण किसी के साथ भी जुड़े रहना या रिश्ता निभाना आपके लिए कठिन हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 September 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : भगवान शनि की कृपा से बन सकती है आपकी बिगड़ी तकदीर, इन उपायों से करे भगवान शनि को खुश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button