राशिफल

राशिफल 2 जुलाई 2021 : आज इन जातकों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, माँ संतोषी की असीम कृपा करेगी मालामाल, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 2 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें मन हल्का होगा और हल भी मिल जाएगा। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। वर्तमान मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। गर्मी से अपना बचाव रखें। आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है। काम को लेकर यात्रा हो सकती है। किसी भी बात को लेकर बेचैन न हों।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन काफी शुभफलदायी है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार में प्रॉपर्टी या किसी अन्य मुद्दे को लेकर भाई बहनों के बीच जो गलतफहमियां चल रही थी, वे आज किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कार्यक्षेत्र में अभी ज्यादा बेहतर परिणाम मिलने की संभावना नहीं है। क्योंकि निजी कार्यों की वजह से आप अपने काम पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी को फायदा होगा। आपका रुतबा भी बढ़ेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। काम की अधिकता से बनी भागादौड़ी के कारण थकान अधिक परेशान कर सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। आज मानसिक चंचलता के रहते निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आपकी तरक्की की वजह से कुछ लोगों में जलन की भावना आ सकती है। परंतु सबको नजरअंदाज करके अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांत संबंधित रोग संभव है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। कुछ नया प्रोजेक्ट भी मिलने के संकेत हैं। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। कोई भी हिसाब-किताब करते समय बहुत सावधानी बरतें। किसी गलती द्वारा भारी नुकसान होने की स्थिति बन रही है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआप घरेलू वस्तुओं पर खर्च कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों के लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी समस्याएं दूर होंगी। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। अगर वाहन खरीदने की कोई योजना बन रही है तो समय अनुकूल है। घर के सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। जिससे वातावरण सुखद बना रहेगा। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। निजी जीवन में कोई नई सकारात्मक घटना हो सकती है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। कुछ अच्छे और लाभदायक अनुबंध मिलेंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अधिकतर निर्णय आपको ही लेने होंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। किडनी या यूरिन से संबंधित तकलीफ कुछ दिन सता सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आज आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। दूसरों को अपने ऊपर हावि होने की अनुमति न दें और ऐसी स्थिति से बचने के लिए सतर्क रहें। संतान के कामों से कष्ट हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका सवभाव बड़ा ही गुस्सैल है इसकी क्रोध पर काबू रखें‌‌। अपने अंदर गजब की ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। कोई भी डील करने से पहले दस्तावेजों तथा कागजातों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। गलत खानपान की वजह से पेट सम्बंधित दिक्क्त हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपका दिन शानदार रहेगा। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। जो लोग पहले से किसी रिश्ते से जुड़े हैं, वे आज अपने पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे। बेहतर ओहदे और सैलेरी के साथ नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी रहेगी। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आज जहां तक संभव हो इस समय किसी नए संबंधों की शुरुआत न करें। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button