
राशिफल 2 अगस्त 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, मिलेगा भाग्य का साथ, अटके काम होंगे पूर्ण, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 2 August 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 August 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज फिजूल के खर्चे रहेंगे। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। किसी जरूरी पार्टनरशिप की दिशा में प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। आपकी जीवनशैली में बदलाव हो सकता है। पैसों से संबंधित टारगेट को ध्यान में रखते हुए काम की योजना बनाएं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कार्यों का थकान महसूस हो सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।अगर आप प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन यह सुनिश्चित जरूर करें कि आपको पैसा समय पर वापस मिल जाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के साथ-साथ किसी पुराने प्रोजेक्ट की सफलता आर्थिक लाभ दे सकती है। यात्रा से सामान्य लाभ होगा, विशेषकर व्यापारिक संदर्भ में। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद कानूनी पेचीदगी बढ़ा सकता है। व्यवहार संयमित रखें। संध्या के बाद योजना से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
कार्यस्थल पर अधिकारी या सहयोगी से मतभेद संभव है, परंतु आप अपने कौशल और अनुभव से स्थिति को संभाल लेंगे। व्यापार में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है, निवेश सोच-समझकर करें। गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं हेतु खर्च होगा, कोई नई वस्तु खरीदने का योग भी है। वित्तीय दृष्टि से शुभ व्यय की संभावना है जो दीर्घकालिक लाभ देगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है। जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आये। काम से संबंधित उचित अवसर प्राप्त होने के बाद भी आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
बुध द्वितीय भाव में है और चंद्रमा नवम में, आर्थिक स्थिति थोड़ी असंतुलित हो सकती है। परिजनों से बिछोह या मनमुटाव से मानसिक तनाव रह सकता है, जो कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। राजनैतिक या प्रशासनिक कार्यों में रुकावटें रहेंगी। अपराह्न के बाद नवनिर्माण कार्य या निवेश की योजना बन सकती है। सत्कर्मों के फलस्वरूप आर्थिक संतुलन लौटेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
इस राशि के लोग आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे और ऐसे में आपके मन में अचानक कई बदलाव आते रहेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। इसके इलावा सार्वजनिक और भीड़ वाली जगह से दूर रहे। अगर किसी कार्य का परिणाम न निकले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्यूकि बाद में अच्छा परिणाम जरूर हासिल होगा। स्वास्थ्य सुख बना रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
भाग्य का उदय होगा। जीवनसाथी और साझेदारों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे व्यावसायिक निर्णय मजबूत होंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कार्यभार अधिक होने से शारीरिक थकान रहेगी, किंतु आर्थिक रूप से दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नये अवसर उभर सकते हैं, जिन पर तत्काल कार्य करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सह कर्मचारी आप को सहयोग देंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज अपने मनपसंद कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा। आप पठन-पाठन की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता प्रबलता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। जो कि सकारात्मक परिणाम देंगे। आपके द्वारा किए गए कार्य का श्रेय कोई और ले सकता है। ऑफिस के कर्मचारियों के बीच भी कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।