राशिफल

राशिफल 13 अक्टूबर 2020 : आज इन राशियों का हो सकता है कोई पुराना सपना साकार, बजरंग बलि हनुमान हरेंगे सब संकट

Rashifal 13 October 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर बन रहा है। स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। किसी सहयोगी के साथ छोटी सी बात को लेकर कुछ झगडे जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। चिन्ता एवं क्रोध की वृद्धि होगी। जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो अभी रुके रहिये। दूसरों की बात इधर से उधर करना और निरर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया काम सार्थक होगा। जीवनसाथी का निरंतर सहयोग मिलेगा। आपको  स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। पेट दर्द और मांसपेशियों से जुड़े विकार सता सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढाएंगे। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। घरेलू धन सम्बंधित लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। किसी नए क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप करना पड़ सकता है। किसी घरेलू दिक्कत का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। वाहन कष्ट, मित्रों से विरोध होगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। पौष्टिक खानपान पर ज्यादा ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Hanuman

किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। आज किसी के व्यक्तिगत कार्य में हस्तक्षेप ना ही करें तो अच्छा है। उच्च लक्ष्य को पाने के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। हनुमान जी के सरसों के तेल में घुला सिन्दूर चढ़ा कर बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका कोई खास मित्र आपको धोखा दे सकता है, समझदारी से काम लें। काफी समय से रुके हुए कार्यों में आज कुछ गति आएगी। माता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे जिससे परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। विवाहित जीवन सामान्य रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों की वजह से खर्च संभव है। शारीरिक ऊर्जा में कुछ कमीं महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य करना हितकर रहेगा। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को कुछ परेशानी आ सकती हैं पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा जिससे आप परेशान होंगे। शरीर को आराम की जरूरत है, भरपूर नींद लें। गौशाला में पानी के लिए धनराशि दान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। नये मित्र बन सकते हैं। घर से बाहर समय अधिक बीत सकता है। किसी रिश्तेदार या करीबी से शुभ समाचार मिल सकता हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

संतान पक्ष को लेकर इस राशि के कुछ जातकों को चिंताएं हो सकती हैं। बदलते वातावरण की वजह से बुखार और थकान जैसी स्थिति रहेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा सावधान रहें। वाहन संबंधी भी कोई नुकसान होने की आशंका है। बड़े भाई के साथ सम्बन्ध पर विशेष ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। रूका हुआ व्यवसाय एक बार फिर तेजी पकड़ सकता है। परिवार के सदस्यों से बहस हो सकती है। आज किसी को पैसा उधार ना दे, क्योंकि मिलने की उम्मीद बहुत कम है। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद आपके लिए बेहतरीन सहायक रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखने लगेगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पुरानी घटनाओं को याद करने से मन को कष्ट संभव है। आपको धन से जुड़े मामलों को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है, अनचाहा खर्च हो सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रहेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। इस दौरान आपको अपनी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है और इसके लिए आपको मेहनत करनी चाहिए। मानसिक तनाव दूर होगा। संकल्पित मनोरथ पूर्ण होंगे। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। त्वचा संबंधी रोग के आसार है। हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को धनवान बनाती है ये आदतें, क्या आप में भी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button