राशिफल

राशिफल 2 अगस्त 2022 : आज इन जातकों को करियर में मिलेंगे सुनहरे अवसर, सभी प्रयास होंगे सफल, नीरस जीवन में आएगी मधुरता, लेकिन इनको रहना होगा सावधान

Rashifal 2 August 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके करियर कारोबार में गति आएगी। दिनचर्या में बदलाव आने से आपको अपना कार्य पूरा करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। परिवारिक या सामाजिक गतिविधियों में अपने निर्णय को ही सर्वोच्च रखें। स्लिप डिस्क सम्बन्धी विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है। अचानक से आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। गौशाला में चारा डलवाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों के लिए सोचे हुए काम संपन्न करने का ये सही समय है। वैसे तो आपका कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है, लेकिन फिर भी अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखे। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। इसके इलावा जो विद्यार्थी है, वो सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ घूमने फिरने में अपना समय व्यर्थ न करे। टायर कारोबारियों के लिए लाभकारी समय है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है। आज आपकी इच्छा ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताने की होगी। महिला पुलिस अधिकारियों के लिए समय उन्नतिकारक है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज आप दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं‌। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस समय किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। संभावना है कि परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है जिसका आपको लम्बे समय समय से इंतजार था। किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। काम से संबंधित हर एक बात पर ठीक से ध्यान रखना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नए संपर्क बनेंगे, परंतु किसी भी तरह की डील करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। आज आप कुछ विशेष पकाने की कोशिश कर सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं। आप अपने भाई-बहनों के साथ कुछ नया प्लान कर सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है। जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा‌।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका प्रिय रिश्ते में दूरी बनाए रखेगा जिससे आप असुरक्षित महसूस करेंगे। परिवार के लोगों का साथ आप को मजबूती देगा, जिससे आपको खुशी भी होगी। बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं। आप अपने भाई-बहनों की भलाई के लिए चिंतित रह सकते हैं। धार्मिकता और ईश्वर में आस्था बढ़ेंगी। कल्याण का भाव रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जितनी आपकी अपेक्षा थी, उसी हिसाब से फल प्राप्त होगा। जीवन में आप आगे बढ़ रहे हैं। भले ही अपनी अपेक्षा के अनुसार न हो, लेकिन आपका मार्ग योग्य है, इस बात का ध्यान रखें। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। नई नई योजनाएं बनाएंगे। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। चिंता और तनाव की वजह से खानपान पर असर होगा, जो सेहत बिगाड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आप स्टॉक और प्रॉपर्टी में नए सिरे से निवेश करेंगे। कभी-कभी आपके विचारों में वहम और शक जैसी नकारात्मक बातें दूसरों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं, अपनी इन कमियों में बदलाव लाएं। मार्केटिंग से संबंधित लोगों को काम का तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में पूछ परख कम होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। पाचन सम्बन्धी समस्या रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपको कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। आने वाले समय में अपने जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन आने वाले हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button