राशिफल

राशिफल 2 अप्रैल 2022 : आज इन जातकों की अनेक क्षेत्रों में बढ़ेगी साख, भगवान शनि रहेंगे मेहरबान, लेकिन इन पर रहेगी विपरीत दृष्टि

Rashifal 2 April 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून और राहत महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्यों के साथ पठन-पाठन में भी रुचि बढ़ेगी। मीडिया तथा सामाजिक गतिविधियों में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। इससे आपको नई-नई लाभदायक जानकारियां मिलेंगी। किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप जिस किसी कार्य को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, बहुत ही मुश्किलों से भरा होगा। दिन के उत्तरार्ध में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। मिठाई के खुदरा विक्रेताओं के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन सफलतादायक रहेगा। नौकरी, व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी नई योजनाओं को पूर्ण करेंगे। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय अधिक सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी। अध्यात्म तथा धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी नई जगह निवेश से बचे। दाम्पत्य जीवन में विवाद की आशंका है, इसलिए सचेत रहें। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी आमदनी और घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बिना सोचा धन खर्च होने से संकट खड़ा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा परंतु सीमाओं में रहकर आगे बढ़ें। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। योजना बनाकर नया काम शुरू करने से फायदा होगा। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से मानहानि की स्थिति बन सकती हैं। व्यापारी वर्ग को अचानक से बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भाइयों के साथ छोटी-मोटी बहस होने की संभावना बन रही है। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम जरूर देगा। भावनाओं में बहकर कुछ ना करें। युवा वर्ग के लोगों को अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होने की जरूरत है और जरूरी कामों को लेकर कभी आलस्य न करे। जहाँ एक तरफ मन में नयी आशाओं से खुशियों का संचार होगा, वही दूसरी तरफ आप अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों के व्यव्हार में आज सकारात्मकता बनी रहेगी और आप अपनी कई जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेंगे। किसी खास काम को करने के लिए मन में नए विचार आ सकते है। आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व और भाषा से काफी मशहूर रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप दुविधा में रहेंगे। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आज कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सोचा हुआ काम आज पूरा होने की उम्मीद है। घर में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मनोरंजन और एशो-आराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। प्रेम संबंधों में पड़कर अपने कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें। विद्यार्थियों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा। खनन कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी नई जगह निवेश से बचे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। काम से संबंधित बातों में आपको योग्य व्यक्ति के मदद की जरूरत पड़ सकती है और वक्त पर वह जरूरत आपकी पूरी भी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको उसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में थोड़ी सावधानी बरतें इस समय किसी प्रकार की मानहानि होने के भी योग बने हुए है। किसी बात की टेंशन हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। खेल-सामग्री के थोक विक्रेता लाभकारी स्थिति में रह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप काम के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिंदू धर्म में अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की परंपरा क्यों है, जानिए इसके सामाजिक और वैज्ञानिक कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button