राशिफल

राशिफल 6 दिसंबर 2020 : आज इन जातकों पर हो सकता है ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव और ये रहेंगे प्रेम संबंधों में भाग्यशाली

Rashifal 6 December 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 December 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी की बात से आपके मन को ठेस पहुँच सकती है और जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके इलावा अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का व्यव्हार करते समय सावधानी जरूर बरते। स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि अधिक काम होने की वजह से थकान और कमजोरी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अब अगर हम इस राशि वालों की बात करे तो कोई पुराना कर्ज आपको परेशान कर सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखे और न्यायालय से जुड़े मामलों को लेकर लापरवाही न बरते। इससे भारी नुक्सान हो सकता है। बता दे कि आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा और धर्म कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बता दे कि इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है। इसके इलावा हंसी मजाक में कही गई बातों को गंभीरता से न ले और किसी पर शक करने से बचे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और जल्दबाजी में बड़ा फैसला न करे। आपका मन परेशान हो सकता है, तो ऐसी स्थिति में क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

गौरतलब है कि इस राशि के लोगों के जीवन में कई बड़े परिवर्तन हो सकते है। हालांकि परिवार के साथ तालमेल सामान्य बना रहेगा, लेकिन पिता के साथ संबंध खराब हो सकते है। इसके साथ ही युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता जरूर मिलेगी, इसलिए मेहनत जारी रखे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को आज कुछ खास फैसले लेने की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे है, तो अपने सामान का खास ध्यान रखे और जमीन मकान खरीदने में जल्दबाजी न करे, क्यूकि ये समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बता दे कि तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। जहाँ एक तरफ जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी, वही दूसरी तरफ परिवार के किसी सदस्य के कारण तनाव हो सकता है। इसके इलावा किसी पर सोच समझ कर ही यकीन करे, नहीं तो आपको नुक्सान झेलना पड़ सकता है। वही जो लोग बेरोजगार है, उन्हें नौकरी मिलने के आसार है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोग अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का कार्यक्रम बना सकते है। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से खुश करने में सक्षम होंगे और आपके संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि चिंता और तनाव के कारण शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

इस राशि के लोगों को कुछ समय खुद के लिए भी निकालने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है और विद्यार्थियों को अपने शिक्षण कार्यक्रम की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि आपका काम काफी कोशिश करने के बाद बनेगा, लेकिन साथ ही आपके कार्य की प्रशंसा भी जरूर होगी। यहाँ तक कि नौकरी में आपके अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अब अगर इस राशि वालों की बात करे तो करियर के हिसाब से आज का दिन आलस भरा हो सकता है। हालांकि आज के दिन कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। फिर भी व्यापार संबंधी फैसलों को लेकर सतर्क रहे और आज के दिन मीठी चीजों का सेवन करना अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों को कोई भी काम कल पर टालने की बजाय आज ही पूरा कर लेना चाहिए। जहाँ एक तरफ बिना वजह विवाद होगा, वही दूसरी तरफ कोई दुखी समाचार मिल सकता है। जी हां आज का दिन कुछ हद तक नकारात्मक रहेगा और भाग दौड़ भी काफी होगी। फिर भी तनाव और दबाव से दूर रहे, इससे आपको कमजोरी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों को उधार दिया हुआ धन वापिस मिल सकता है और अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते है। इसके साथ ही धन प्राप्ति होने के शुभ योग बन रहे है और घर परिवार की परेशानियां भी दूर होंगी। बहरहाल आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करे, ताकि इम्युनिटी बनी रहे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अब अगर इस राशि वाले लोगों की बात करे तो इन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती भी हो सकती है और विद्यार्थी अपने अध्ययन को लेकर गंभीर रहेंगे। जहाँ एक तरफ आपको धन लाभ होगा, वही दूसरी तरफ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 December 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button