
राशिफल 19 फरवरी 2026 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, मिलेगी कोई खुशखबरी, अटके काम होंगे सार्थक, स्वास्थ्य देगा साथ लेकिन विरोधी कर सकते हैं थोड़ा परेशान
Rashifal 19 February 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 February 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज नए विचार और अलग सोच आपको आगे बढ़ाएगी। कार्यक्षेत्र में नवाचार से लाभ होगा और लोग आपकी सोच की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मित्रवत और खुला माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में स्वतंत्रता और समझ बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। आज सामाजिक कार्यों या किसी रचनात्मक काम से मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज कर्म प्रधान दिन है। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। ऑफिस के काम को पूरा करने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, सहकर्मी की मदद से परेशानियां दूर होंगी। बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। आने वाले कुछ दिनों में आपको कई लोगों के असली चेहरे दिखाई देंगे जो आपको धोखा देने की फिराक में हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
कार्यक्षेत्र में नई परियोजना की शुरुआत होगी। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी बुद्धिमानी तथा व्यापारिक रवैया आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। ध्यान रखें कि सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। यदि कोई न्यायालयीन मामला लंबित है तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही दूर करें। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज भावनात्मक गहराई और रचनात्मकता का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी कल्पनाशक्ति और संवेदनशील सोच आपको अलग पहचान दिलाएगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। परिवार में स्नेह और अपनापन महसूस होगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक और भावुक पल मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन भावनात्मक थकान से बचें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों का हिसाब-किताब ठीक प्रकार से रखें। अनजाने जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मीडिया तथा मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। घर परिवार में सुख और समृद्धि का माहौल बना रहेगा। अति उत्साह में आकर अपनी गुप्त योजना प्रकट न करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। धन से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलने के योग हैं। कुछ जरूरतमंद जातकों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने भविष्य के लिए नई योजना बना सकते हैं, जो लाभप्रद साबित होंगी। आपके नए मित्र बन सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। दौड़धूप अधिक होगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आप दान-धर्म के कामों में शामिल होंगे। लाभ के अवसर टलेंगे। दूसरों के सामने काबिलियत और क्षमता साबित करने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट की जलन हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों का आज अंत होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आप अपने कुछ कर्ज से काफी हद तक मुक्ति पा सकेंगे। कई तरह के समाचार पाने की वजह से थोड़ा खट्टा-मीठा महसूस कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपका मार्गदर्शन कर सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज जल्दबाजी से हानि होगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। करियर के मामले में आपने अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले ली हैं और इसके नतीजे के रूप में आपका मानसिक तनाव बढ़ रहा है। पार्टनर से किसी भी बात से संबंधित स्पष्ट रूप से जानकारी न मिलने से आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। ढाबा-रेस्टोरेंट मालिकों के लिए समय अच्छा रह सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन रंग लाएगी और स्थिर प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और सलाह ली जा सकती है। प्रेम जीवन में भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन जोड़ों या पीठ का ध्यान रखें। आज धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
शारीरिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। पारिवारिक मामले में आप विनम्रता बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा। लेखकों के लिए अच्छा दिन है, आपकी रचनाएं आज बड़े तौर पर जनमानस तक पहुचेंगी। आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 February 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






