राशिफल

राशिफल 18 जून 2025 : आज भगवान गणेश की कृपा से सार्थक होंगे इन जातकों के काम, नए काम रहेंगे शुभ, घरेलू सुख में होगी वृद्धि लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 18 June 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यवसाय के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य के मामले में भी आज का दिन बेहतर होगा। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी अधिक रूचि रहने वाली है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह हेतु उत्तम रिश्ता आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप थोड़े अनमने या चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। बात का बतंगड़ न बनाएं। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ मंदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। आपका ऐसा बर्ताव आपकी शादीशुदा जिंदगी में कलह बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप अपनी सोच और बुद्धि से हर समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। किसी संत या गुरु की संगति में रहने से आपको मानसिक शांति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम करने का आपका जोश जबरदस्त रहेगा। भवन पारिवारिक जीवन में किसी बात के प्रति बहस हो सकती है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई बहनों से चल रहे अनबन आजाब बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। पुराने मुद्दे को लेकर संबंधियों के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति भी बन रही है। परंतु सावधानी और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां संभल जाएंगे। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट लग सकती है। आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अभी भी मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम गति से चलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को परिवार और रोजमर्रा के कामों को लेकर फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। इसके इलावा नमक का सेवन कम करे। अपने दिल की बातें पार्टनर के साथ शेयर जरूर करे, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। हालांकि बिजनेस को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग ही रहेगा। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। वक्त कम है कार्य ज्यादा। व्यवसायी यात्रा में व्यस्त रहेंगे, धैर्यपूर्वक काम लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाने के लिए सदस्यों का साथ साथ समय व्यतीत करना भी जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। समय अनुकूल है। रुके हुए कार्य सुगमता से पूर्ण हो जाएंगे। सिर्फ अपने कार्यों को आगे के लिए ना टालें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। कारोबार में उन्नति होगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा घर तथा व्यवसाय में उचित सामान्य से बनाकर रखेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyइस राशि के लोगों को मानहानि के चक्कर से दूर रहना चाहिए और अगर आप किसी के साथ रिलेशन में है, तो फिलहाल शादी करने के लिए यह सही समय नहीं है। जहाँ एक तरफ आपके उच्च अधिकारी आपके काम से खुश होंगे, वही दूसरी तरफ आपको अपने दोस्तों से सरप्राइज मिल सकता है। जीवनसाथी के कारण प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। दिमागी तनाव की अधिकता से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। आज आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तुलसी की जड़ को तिजोरी में रखना होता है बेहद शुभ, जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button