राशिफल

राशिफल 18 जनवरी 2022 : आज इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे नए अवसर, भाग्य देगा साथ, बरसेगी बजरंग बलि हनुमान की कृपा, लेकिन इनकी बढ़ सकती हैं उलझनें

Rashifal 18 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नई उम्मीदें बन सकती हैं। आपका रवैया आपके लिए मुश्किल हालात खड़े कर सकता है। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन, अंत में सफलता सारी थकान दूर कर देगी। किसी भी प्रकार के बेकार के विवादों से दूर रहें। परिवार के लोगों के साथ उत्पन्न हो रहे विवादों को टालने की कोशिश करें। नर्सिंगकर्मियों के लिए अनुकूल समय है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप अपने सभी लक्ष्यों को बिना किसी बाधा के पूरा करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। पैसे के लेनदेन संबंधी किसी भी गतिविधि में आज आपको बेहतरीन फायदा होने की संभावना है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। व्यर्थ की बातों के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अगर जरूरी ना हो तो निवेश ना करें। मित्रों पर ज्यादा भरोसा ना करें। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा मौका साबित होंगी। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। व्यायाम, योगा जैसी गतिविधियों को नियमित रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपको उचित दिशा मिलेगी। आर्थिक दिशा में किया गया कोई प्रयास सफल रहेगा। कुछ समय अपने मनपसंद रुचि पूर्ण कार्यों में भी अवश्य व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो। अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नए रिश्तों की शुरुआत होने के भी योग हैं। दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। आप कार्यस्थल में नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपकी खुशी आपके चेहरे से झलकती दिखाई देगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

लोगों को किसी न किसी तरह आपसे मदद की जरुरत पड़ सकती है। आपका व्यवहार असामान्य रहेगा, जिसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ेगा। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। आप कोई वाहन अथवा प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। कभी-कभी अति आत्मविश्वास और अहम की वजह से आपके कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। टेंट हाउस वालों के लिए भी अच्छा समय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। वर्तमान सुरक्षा को अपनाते हुए अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत बनाएं। इस समय आर्थिक मामले भी सुचारू रूप से निपट जाएंगे। आपकी किसी आकर्षक अजनबी से अजीब और छोटी सी मुलाकात हो सकती है। यह समय आपके लिए उचित मार्गदर्शन लेकर आयेगा। सुस्ती अधिक रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बहुत सारे काम आज आपके आसानी से पूर्ण होंगे। जिसके कारण नई बातों पर ध्यान देना आपके लिए संभव हो सकता है। जिस बात को आप अपने जीवन का अंग बनाना चाहते थे, उस बात पर काम करना आप शुरू करेंगे। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर आप कोई काम करना चाहते है तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। प्रेमियों के लिए समय राहत भरा हो सकता है। काम का बोझ आपको थका सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर भी जरूर ध्यान दें। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। छात्रों के दिन फलदायी है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने दोस्तों को उनकी मदद के लिए सराहेंगे। उनको उनकी मदद के लिए धन्यवाद अवश्य दें, ये आपके रिश्ते व सेहत दोनो के लिए ही अच्छा होगा। कास्मेटिक्स आयटमों और गहनों के कारोबारियों के लिए लाभ का समय है। मन की शांति के लिए ध्यान करें। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज के दिन का पूरा उपयोग करें। दिन भर ऊर्जा और प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन उसका जल्द ही हल मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन काफी अच्छा है उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। हल्का भोजन करें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। निजी सचिव व निजी सहायक की नौकरी कर रहे लोगों को नौकरी बदलनी है तो समय अनुकूलता वाला है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : द्रोपती ने बताई थी महिलाओं के बारे में कुछ खाश बाते, महिलाये भूलकर भी न करे यह काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button