राशिफल

राशिफल 24 अक्टूबर 2020 : इन राशियों के लिए बड़ा ही भाग्यशाली रहेगा नवरात्री का आखिरी दिन, बन रहे है अपार धन सम्पति के योग

Rashifal 24 October 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपकी छवि को सशक्त और स्पष्ट बनाने वाला हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। अपनी मेहनत से आपको एक अलग पहचान मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। आज का दिन सेहत के लिए सकारात्मक रह सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। मनोरंजन और शौक पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बीमा करवाने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। बच्चों की पढ़ाई संबंधी प्रोग्रेस देखकर मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Maa Durga

माता रानी की आप पर विशेष कृपा बरसने वाली है। आज आपको नई योजनाओं के ऑफर मिलेंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें, इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं तो क्रोध न करें और अच्छी नींद लें। बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। परिस्थितियां आपके पक्ष में हो रही है इसका अधिक से अधिक फायदा उठाएं। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस दिन को एक शक्ति दिवस के रूप में उपयोग करें ताकि आप उन सभी कार्यों को पूरा कर सकें जो आप अगले दिन के लिए छोड़ रहे हैं। सुखद समाचार से आत्मबल में वृद्धि होगी। घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप पर पिता के व्यक्तित्व का प्रभाव देखने को मिलेगा। शनिदेव की मानसिक तौर पर अराधना करें। केवल शारीरिक और मानसिक स्थिति पर काम करें। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। रेडीमेड कपड़ो के कारोबारियों के लिए लाभकारी स्थिति रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने स्वभाव में इगो ना उत्पन्न होने दें। व्यापार में नए काम की शुरुआत की योजना बन रही है, तो उस पर अमल करने का उचित समय है। ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। शनि देव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। इस समय आप किसी अच्छे सौदे में अपना निवेश कर सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन विशेष है। लेकिन आपको वह अधिकार नहीं मिल रहा है जो आप चाहते हैं और हकदार हैं। लेकिन याद रखना धैर्य एक गुण है, बस इस बात पर पकड़ बनाए रखें। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आपका अड़ियल स्वभाव पार्टनर को तकलीफ दे सकता है। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

लोग आपको देखेंगे और जवाब के लिए आपके पास आएंगे। छोटी-छोटी बातें मन को अशांत कर सकती हैं। आध्यात्मिक बल ही आपको तनाव से मुक्त करेगा। पैसों की वजह से रुके व्यवहार आगे बढ़ेंगे। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खान पान का विशेष ध्यान रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button