
राशिफल 18 दिसंबर 2025 : आज भगवान विष्णु की असीम कृपा से मालामाल होंगे ये जातक, धन संपत्ति में होगा इजाफा, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर
Rashifal 18 December 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 December 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज कोई नया प्रोजेक्ट सामने आ सकता है। नए लोगों से जुड़ सकते हैं। यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई काम सौंपा जाए, तो उसे जिम्मेदारी व मेहनत से करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपकी समाज सेवा मे भी रुचि बढ़ेगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता रहेगी। जो चाहेंगे वो होगा। नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
यह दिन आपको और आपके परिवार को खुशी और सुकून देगा। कुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग से नवाजा है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि चलने से चिंता रहेगी, परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रख सकती हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज का दिन अवसरों से परिपूर्ण है। यात्रा, कार्य अथवा किसी नए प्रोजेक्ट के माध्यम से लाभ होने की संभावना है। आपकी विचारशक्ति और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। ऑफिस में प्रगति के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभ समय है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, अतः आराम आवश्यक है। आर्थिक लाभ के स्पष्ट योग दिखाई दे रहे हैं और परिवार में भी सकारात्मक माहौल रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आत्मविश्लेषण का समय है। आप अपने जीवन में कई गहरे प्रश्नों के उत्तर खोजने का प्रयास करेंगे। कुछ स्थितियाँ आपको भावनात्मक रूप से चुनौती दे सकती हैं, इसलिए क्रोध और आवेग को नियंत्रित रखना आवश्यक है। परिवार में किसी छोटी बात पर तनाव संभव है, पर आप अपनी परिपक्वता से इसे संभाल लेंगे। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव विशेषकर थकान और जल की कमी दिखाई दे सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको किसी पर भी बहुत सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए आगे बढ़ने का अवसर है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज तुला जातकों के लिए संतुलन और स्थिरता अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। पुराने कार्य पूर्ण होने से मन में राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कूटनीतिक क्षमता अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी। आर्थिक स्थितियों में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है, परंतु नुकसान की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
रिश्तों में सुधार के लिए आज का दिन अच्छा है। अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। आसपास की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान रहेगा। युवाओं को कोई नौकरी मिलने का प्रस्ताव आ सकता है। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। बच्चों के साथ आपका दिन मजेदार गुजरेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। धन की प्राप्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावनाएं हैं। आप बड़ों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज मकर जातकों का दिन मेहनत और परिणाम दोनों से भरा रहेगा। आपकी लगन और कार्यनिष्ठा को सराहा जाएगा। व्यवसाय में उल्लेखनीय लाभ संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, परंतु उनका निर्वाह आप पूर्ण निष्ठा से करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में कमर दर्द या थकान परेशान कर सकती है। आर्थिक रूप से दिन काफी मजबूत रहेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत मन को प्रसन्न करेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज कुंभ राशि वालों के लिए भावनात्मक निकटता बढ़ने का दिन है। रिश्ते सुधरेंगे और संवाद बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों का फल मिलने की प्रबल संभावना है। परिवार में किसी समस्या का समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अति-चिंतन से बचें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, और छोटे-मोटे लाभ के योग बनते हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका मन रचनात्मकता और नए विचारों से भरा रहेगा। कला, लेखन या किसी नए क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा चमकेगी। परिवार का माहौल शांत और सहयोगपूर्ण रहेगा। मित्रों का साथ भी आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, और मानसिक संतुलन में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर और संतोषजनक रहेगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






