राशिफल

राशिफल 17 जुलाई 2025 : आज भगवान विष्णु की रहेगी इन जातकों पर असीम कृपा, अनुकूल होंगे सभी काम, पुरानी समस्या होगी हल, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 17 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 July 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके लिए सौभाग्य प्राप्ति के योग बनेंगे। आपकी फैमिली के सदस्यों एवं आपके बीच कुछ रचनात्मक मतभेद हो सकते हैं। आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। संतान के साथ संबंध अच्छे स्थापित होंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। आज प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। अपने जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल हो पाना कठिन रहेगा। कड़े संघर्ष के बाद आज आपको सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ दिक्कतें आएगी। परंतु साथ ही समय रहते हल भी मिल ही जाएंगे। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। परिवार के लिए खास खर्च कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। आप कोई राज आप अपने जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। धार्मिक आयोजन के प्रति अधिक रुचि दिखाई देगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पिताजी से सलाह जरूर लें। स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरी पेशा में कार्य क्षेत्र में पारदर्शिता से बाहरी अवसरों का इजाफा होगा। पुराने कर्जों से राहत मिलेगी और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान आपकी आज्ञा का अनुसरण करेगी और व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, कमाई घट सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyयुवाओं को अपनी किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनने से परिवार में भी खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। एलर्जी की वजह से स्किन संबंधी कोई परेशानी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयाँ हल हो जाएंगी। मातृ पक्ष के रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। जब तक आपको पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती, तब तक किसी भी व्यक्ति पर पूरा भरोसा न करें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त स्वभाव से बहुत सहयोगी हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

मान-सम्मान से समझौता ना करें। आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। पहले की गई मेहनत का प्रतिसाद अब मिलेगा। व्यापारियों का कोर्ट-कचहरी से संबंधित यदि मामला चल रहा है, तो सभी कार्य सावधानी के साथ करें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। कार्य की प्रशंसा होगी। काफी समय से लंबित कार्य बनेंगे। सेहत के मामले में खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको किसी खास काम को निपटाने में समय की कमी महसूस होगी। मांगलिक या अन्य उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। वर्तमान समय निवेश के लिए उपयुक्त चल रहा है। कर्मक्षेत्र में आपको नई-नई चुनौतियां मिलेंगी। मेहनत से सभी चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे और भाग्य भी पूर्ण रूप से साथ देने वाला है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं, लेकिन दूर दृष्टि से देखा जाए तो यही फायदेमंद है। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। आज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोर्ट से जुड़े मामले सफल साबित होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा‌। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyधन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आप जीत के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। कॉल सेंटर में काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी सहकर्मी का विशेष सहयोग मिल सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button