राशिफल

राशिफल 17 दिसंबर 2023 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान सूर्यदेव, भरेंगे अन्न धन के भंडार, अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी, लेकिन इनको मिल सकती है किसी काम में मात

Rashifal 17 December 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 December 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य नरम रहेगा, खान-पान और आराम का पूरा ध्यान रखें। आप दिन भर आलस महसूस करेंगे। आप अपनी संतान को लेकर तनाव में रहेंगे। अच्छे भाग्य की वजहस आर्थिक लाभ होगा। अपनी व्यक्तिगत आशाओं, महत्वाकांक्षाओं और आदर्शों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे, तो आपको भी आनंद आएगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। बातचीत तथा व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन करने से नुकसान हो सकता है। काफी दिनों से चले आ रहा घरेलू मामला सुलझाने का सही समय है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जो जिम्मेदारियां आपने उठाई हैं, उनको ठीक से पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सेहत से संबंधित कुछ बातों की चिंता आज आपको अधिक रहेगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज शारीरिक और मानसिक रुप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अपने दैनिक कार्यों में बाधाओं से जूझना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियां समाप्त होगी किंतु उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। किसी भी प्रकार की बहस में न पड़े, वाणी पर संयम रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

जिन बातों के कारण आपको तकलीफ का सामना हो रहा था, ऐसी बातों को पीछे छोड़कर आप अपने द्वारा बनाए गए उसूलों पर चलने की कोशिश करेंगे। भागीदारी में शुरू किया गया काम बीच में ही रोकना पड़ सकता है। घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। खानपान का विशेष ख्याल रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कुछ काम बनतेबनते बीच में ही अटक सकते हैं। परंतु इसका कारण आपकी एकाग्रता में कमी होना ही है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। यह दिन लव लाइफ के लिए बेहद खास रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। गर्मी के मौसम की वजह से अपना खानपान हल्का रखें। तरल चीजों का सेवन हितकर रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मित्रों के साथ संबंध बनाए रखें तथा वाणी पर संयम रखें वरना परिवार में तनाव होने की संभावना हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी खुद की पहचान बनाने का आपको सुनहरा अवसर मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस मौके को भुनाने का पूरा प्रयास करें। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें, वह निजी व व्यावसायिक जीवन में सही दिशा में ले जाएगी। पैर दर्द के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा संभव है। कमीशन तथा बीमा संबंधी बिजनेस में लाभदायक स्थिति बन रही है। पूर्व में किए गए परिश्रम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। यदि आप कोई निवेश करना चाहते है, तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। हर काम को गंभीरता और सोच समझ के ही करें। थोड़ी सी लापरवाही के परिणाम विपरीत हो सकते हैं। गलत बात का प्रतिकार करने से अकारण ही लोग आपके विपक्ष में आएंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में ताजगी का अनुभव होगा। अच्छे लोगों से संपर्क होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान देकर कार्य करें। आज आपको व्यापार में नुकसान ज्यादा हो सकता है। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को विदेश जाने की उम्मीद बन सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की कोशिश ना करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कुछ अनसुलझे सवाल आपके सामने आ सकते हैं। आपकी आज कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी, जिनका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 December 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या घर में रखी भगवान की मूर्ति का अचानक टूटना होता है अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button