राशिफल

राशिफल 16 अगस्त 2021 : आज ग्रहों की स्थिति इन राशियों के लिए है बहुत शुभ, पारिवारिक जीवन रहेगा सुखमय, भगवान शिव की कृपा से जल्द मिलेगा सरकारी धन लाभ

Rashifal 16 August 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको और सतर्क होकर अपने अध्ययन के बारे ध्यान देना होगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। कुछ संबंध खत्म होने के कगार पर हैं। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। आज कोई भी कीमती सामान खाे सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए लोगों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको नई योजनाओं के ऑफर मिलेंगे। मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं तो क्रोध न करें और अच्छी नींद लें। बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। आज आपको जीवन में अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में संदेह हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस समय ग्रह गोचर और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में हैं। परंतु इनका सदुपयोग करना आपके कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। खास रिश्तों के लिए बड़ा ही यादगार रहने वाला दिन है। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है ध्यान दें। बीमा करवाने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। आपको लग सकता है कि चीजें आपके पक्ष में नहीं जा रही हैं। जो लोग राजनीति में वह आज सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। आज किसी से भी विवाद करने से बचना है। मन में अशांति और तनाव जैसी स्थिति रह सकती। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। किसी काम में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी को दिए गए उधार पैसे वापस मिल सकते हैं। जो जातक बिजनेस में पार्टनरशिप कर रहे हैं उनको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर दिख सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें‌। आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पेट में तकलीफ हो सकती है‌। पार्टनर से अनबन हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।  परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने में सक्षम रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोगों को आपकी पर्सनैलिटी आकर्षित करेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyनई योजना पर आप गंभीरता से विचार करेंगे, बात को आगे बढ़ाऐंगे। आमदनी और खर्च के बीच सामंजस्य बनाकर रखना होगा। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभफलदायी है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। किसी दूसरी जगह जाने से बचें चोट लगने की सम्भावना है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। आलस की वजह से अपने कार्यों को टालने का प्रयास ना करें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। दोस्तों की बातों पर अधिक भरोसा करना आपको नुकसान भी दे सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज व्यवसाय की गतिविधियां मध्यम ही रहेंगे। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाएं। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। आलस्य से दूर रहें। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। किसी धार्मिक अथवा मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। थकान अधिक महसूस हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जिन बातों को वास्तविकता का स्वरूप देने की आप कोशिश कर रहे थे, वह धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। अपने सपनों को साकार होते देखा आपको खुशी प्राप्त हो सकती है। किसी मित्र को अपना कोई राज न बताए वरना आपकी बात का फायदा उठा सकता है। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। अगर किसी निकट संबंधी से वाद विवाद जैसी स्थिति चल रही है तो उसे सुलझाने का भी उचित समय है। आज आप कोई दुपहिया वाहन सावधानी से चलाये। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। चोट व रोग से बचें। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। विवाह से संबंधित बातें परिवार की मर्जी के अनुसार ही आगे बढ़ेंगी। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button