राशिफल

राशिफल 15 जून 2022 : आज इन जातकों के जीवन में खुशियों के रंग भर देंगे भगवान गणेश, आएगी पारिवारिक जीवन में खुशहाली, लेकिन इनको करनी पड़ सकती है ज्यादा भागदौड़

Rashifal 15 June 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 June 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन भविष्य को लेकर मन अशांत हो सकता है। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर दोस्तों या मोबाइल में व्यस्त रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा अपना खानपान विशेष रूप से व्यवस्थित रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद आएगा। कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। दोस्तों के दिल के करीब रहेंगे। कार्य के दौरान धैर्य रखें। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अगर यात्रा जरूरी हो तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ काम जो लंबे समय से अटके हुए थे, वो अचानक पूरे हो सकते हैं। इन दिनों पैसे की चिंता आपको सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाये या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन लापरवाही न बरतें। मानसिक अस्थिरता को दूर करें और समय पर समाप्त करने का प्रयास करें। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कभी-कभी आप आलस के कारण मिलने वाली उपलब्धियों को आगे टालने की कोशिश करेंगे। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। दोस्‍तों के साथ आपको मौज-मस्‍ती करने का अवसर मिल सकता है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। आज आप ऐसे अजनबी से मिलेंगे जो आपसे काफी दूर रहता है। आप कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको चोट लगने की आशंका है। घर की सुख-सुविधा संबंधित वस्तुओं की खरीदारी में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

पैसों की आवक धीरे-धीरे ही बढ़ने वाली है। इसलिए खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। निवेश संबंधित योजना बनाते हुए आर्थिक परिस्थिति को मजबूत बनाने की कोशिश करें। परिवार के लिए दिन सामान्य है। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। चिन्ता व अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आप बेहतरीन करने का प्रयास करेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। एसिडिटी की समस्या गलत खानपान की वजह से हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग में आगे न बढ़ें, धोखा मिलेगा। उचित समय का इंतजार करेंगे। माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करेंगे। कोई वस्तु उपहार में मिल सकती है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह समय आपके आत्मबल में वृद्धि करने वाला रहेगा। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। भावनाओं के आवेश में ना आए, अपने दिमाग से सोच-विचार करके ही प्रत्येक कार्य करें। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने लक्ष्य के लिए डेडीकेशन होने के बाद भी पिछले समय में जिस प्रकार की निराशा हो रही थी, उसका डर बना रहेगा। मूड में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण किसी व्यक्ति के साथ संबंध बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय गुस्से को खुद पर हावी न होने दें। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। खुद को अकेला-अकेला पाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता दूर हो सकती है। व्यापार में उन्नति मिलेगी। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button