राशिफल

राशिफल 24 अगस्त 2021 : आज ये जातक रहेंगे मंजिल की राह पर सबसे आगे, भगवान बजरंग बलि हनुमान हरेंगे सभी संकट, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

Rashifal 24 August 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। इसी व्यक्ति के द्वारा आप अपने व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव देख पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा अपने सहयोगियों के साथ ही संबंध खराब हो सकते हैं। कोई अनजाना डर बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा। आप स्वयं के दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नया स्रोत ढूँढ पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। बेवजह विवाद की स्थिति बनेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। दुविधा रहेगी। तनाव और दबाव से दूर रहें, ये आपको कमजोर कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी उर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। अचानक ही कोई यात्रा का प्रोग्राम बनेगा जो कि बहुत ही लाभदायक रहेगा। किसी असंभव कार्य के संभव होने से मन मे अति प्रसन्नता रहेगी। खांसी, जुकाम का गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं और बात भी बन सकती है। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। आज आपको धन प्राप्ति के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। हनुमान जी को तेल का दीपक कर ‘संकटमोचन हनुमानाष्टक’ का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको किसी पर भी बहुत सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होना और जल्दबाजी वाला स्वभाव संबंधों को खराब कर सकता है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। थकान व कमजोरी रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

वैवाहिक जीवन में परेशानियों की स्थिति पैदा हो सकती है। हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। रुके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, सिर्फ मौसमी परेशानियों से अपना बचाव रखना जरूरी है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyनई योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शत्रु परास्त होंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के मान सम्मान का विशेष ध्यान रखें। छोटी दूरी की यात्रा भी आज कर सकते हैं। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान हो सकता है। किसी से किया हुआ वादा निभाने में समस्या आ सकती है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। आखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोई आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। अनावश्ययक तनाव स्वास्थ्य को कष्ट दे सकता है। छात्रों के लिए यह अनुकूल समय होगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घरेलू काम की शुरुआत के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है, लेकिन जीवनसाथी से बहस करने से बचें। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता हुआ आकर्षण केवल एक तरफा हो सकता है। खानपान के प्रति लापरवाही आपकी पाचन क्रिया को असंतुलित कर सकती हैं। आज किसी खट्टी चीज का सेवन न करें। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए कठिन हो सकता है। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। मानसिक रूप से भी थकान रहेगी। रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ सहयोग रखना आवश्यक है। पुराना अटका पैसा मिल सकता है। ड्राइविंग करते समय पूरी सावधानी बरतें। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज आपकी तारीफ होगी। आप मेहनत पर ध्यान दें, कार्य में सफलता मिलेगी। हनुमानजी की आराधना करके शुरू किया गया काम लाभदायक सिद्ध होगा। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button