राशिफल

राशिफल 15 जुलाई 2020 : आज भगवान गणेश की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, चिंता और तनाव से मिलेगी मुक्ति

Rashifal 15 July 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अपने कार्यों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखें। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिलेंगे। सेहत के मामले में संभलकर रहें, रक्त विकार होने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आपकी बड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। संतान से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मौसमी बीमारियों से खुद का बचाव करते रहना है तथा दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। कारोबार शुरू करना चाहते है तो यह समय आपके लिए लाभकारी है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप बड़े ही सरल स्वभाव के व्यक्तित्व वाले है इसलिए विरोधी आपका नुकसान कर सकते है। किसी ये प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू कर सकते है जो भविष्य में आपको मुनाफा देगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी भी मिल सकती है। प्रेम प्रसंगों से दूर रहें अन्यथा परिवारिक जीवन में जहर घोल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुक्सान हो सकता है। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें किसी से बहस भी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कोई किसी प्रकार का निर्णय लेने से आपस में संबंध मधुर होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में आज कोई अच्छी डील हो सकती है। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है। धर्म-कर्म संबंधी कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। अविवाहितों के अच्छा रिश्ता आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर आप नई प्रॉपर्टी लेने के लिए सोच रहे हैं तो आज का दिन सही नहीं है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आलस और ज्यादा मौज मस्ती पर समय व्यर्थ ना करें। आज आप दूसरे की बात भी सुनने का ध्यान रखें। चतुराई और विवेक से काम लेना, स्थितियां को आपके पक्ष में करेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप किसी काम को लेकर सजग नहीं है लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरुरत है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

बाधाओं की वजह से थोड़ा निराश महसूस करेंगे। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक सुख शांति के लिहाज से दिन उत्तम है परंतु प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। यह समय खुद को चार्ज करने का और नयी चीजो को ट्राई करने का है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कुछ सुस्ती और आलस महसूस होगा। किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको नई बात पता चल सकती है। ज्यादा खर्च से बचने का प्रयास करें। आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नौकरी में चाहिए सफलता तो घर की इस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, जल्द होने लगेगी तरक्की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button