राशिफल

राशिफल 13 अप्रैल 2021 : आज इन राशियों पर बरसेगी माता रानी की अपार कृपा, दूर होंगे सभी घरेलू कष्ट, किस्मत देगी हर कदम पर साथ

Rashifal 13 April 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 April 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन चिंता मुक्त रहते हुए कार्यों को पूरा करने की सलाह है। आलस्य या प्रयास में कमी आपको लक्ष्य से एक कदम पीछे कर सकती है। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। भविष्य की चिंता दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत अनमोल है पूरी तरह रिवीजन में इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। आर्थिक मामलों में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। नकारात्मक स्वभाव वाले लोगों से थोड़ा दूर रहने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि आपके घर पर भी किसी की तबीयत खराब है, तो उस पर भी आपको अपना पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपका संकोची स्वभाव पीछे धकेल सकता है, इसलिए खुद को मुखर बनाने का प्रयास करें और किसी भी काम में सबसे आगे रहने पर काम शुरू कर दें। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर मिलेगा। आपकी चतुरता से पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जिस काम को आप काफी दिनों से करने की सोच रहे थे, उसी के बारे में भी शुरुआत नजर आ सकती है। कुछ ऐसी स्थिति बनेंगी जो परिवार में किसी झगड़े को जन्म दे सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। जो जातक शादीशुदा हैं, उनका ससुराल पक्ष के लोगों के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है, जो पैसों को लेकर संभव है। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। किसी काले कुत्ते को रोटी डालना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Maa Durga

माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस समय आर्थिक गतिविधियों को भी और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। विधार्थियों के लिए समय थोड़ा कष्टकारी है सयम बनाएं रखें। अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमीं महसूस करेंगे। बिजनेस के लिए समय ठीक है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन सम्मान और प्रतिष्ठा के शुभ अवसर मिलेंगे। ध्यान रखें कि धैर्य रखने से आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य भी बनते हुए दिख रहे हैं। दूसरों की मदद कर अच्छा महसूस करेंगे। पैसा निवेश करने से फायदा होगा। पिछले कुछ समय से भाइयों के साथ चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन क्रोध की स्थिति में भाषा संयमित रखनी होगी। अपने कामों में आ रही चुनौतियों से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। कामकाज में आलस न दिखाएं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कोई मंहगी चीज चोरी हो सकती है। सेहत से संबंधित कुछ बदलाव नजर आने के कारण आपको थोड़ी चिंता महसूस हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन माता रानी की पूजा करें कामकाज में आ रही बाधाएं निश्चित तौर पर दूर होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वालों के लिए लाभ का दिन है। माता रानी को नारियल और चुनरी चढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप अपनी पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। कुछ खास दोस्तों में मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया आपके कार्यों में रुकावट डाल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में किसी नकारात्मक बात की वजह से अलगाव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अचानक ही किसी महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति होगी। ध्यान रखें कि आपकी कोई योजना सार्वजनिक ना हो, वरना कोई अन्य व्यक्ति गलत भावना से इसका फायदा उठा सकता है। जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से देखने पर पता लगता है कि आपकी आमदनी इस दौरान ठीक-ठाक रहेगी। मानसिक उथल-पुथल रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकरियर के क्षेत्र में इस राशि के जातकों को अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर को नई दिशा देने का काम करेगा। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक पक्ष भी अच्छा रहेगा। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, आपको छुपकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 April 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button