
राशिफल 12 मई 2025 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा, धन संबंधित जोखिम होगा दूर, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 12 May 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
नए मकान खरीदने का मन बन सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग है। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस डगमग हो सकता है। मेहनत बढ़ सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी करीबी से जुड़ी खबर मन प्रसन्न कर सकती है। नए संबंधों से लाभ तय है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। चित्रकारों और मूर्तिकारों के लिए सम्मान मिलने का समय है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज ईश्वर का ध्यान और स्मरण करके काम करना शुभ रहेगा। ऊर्जावान बने रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत योग से करें। आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। आज दूसरों के साथ तालमेल बनाकर रखें। विवादों में फंसने की आशंका है, इसलिए वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अनदेखी कतई न करें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
अगर आप किसी संपत्ति को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी साथी को कुछ समय के लिए पैसा उधार दे सकते हैं। व्यापार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है। गलतफहमी और लगातार असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में बिल्कुल भी निवेश ना करें। भारी नुकसान होने की आशंका है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें। अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज उसमें कुछ रूकावट आ सकती है। आसपास और साथ वाले लोगों से भी सहयोग मिलेगा। खुद पर तनाव हावी न होने दें। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आप पूर्व में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। जिससे आपको कुछ और जिम्मेदारियां मिलेंगी। आज आप विरोधियों की चाल को असफल करने में सफल होंगे। किसी लंबी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
बच्चों के भविष्य को लेकर आप गंभीर रहेंगे। जरूरी कामों में देरी होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। आज के दिन आपको संतान की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें, किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। माता-पिता का प्रेम और स्नेह आपको मिलेगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। छात्रों को अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। बच्चों का मन आज किसी क्रिएटिव काम में लगेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी अथवा त्वचा संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें तथा तुरंत इलाज ले।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज नौकरी स्थल पर आप बढ़िया कार्य का प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी सराहना की जाएगी। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ होगा. भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। आज के दिन गलत मार्ग से पैसे कमाने की कोशिश ना करें। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपकी आमदनी बढ़ने और धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। खाने पीने पर ध्यान दें और स्वच्छ जल पिएं। किसी से बेवजह लड़ाई झगड़ा ना करें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपका व्यवसाय ठीक काम करेगा। आप अपने परिवार के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। किसी पुराने अनुबंध से लाभ होगा। महत्वकांक्षाएं पल्लवित होंगी। सामाजिक कामकाज में मन लगेगा और कार्यस्थल पर थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। तेल व तिलहन का कारोबार लाभ दे सकता है। पशुओं के लिए जल की व्यवस्था करवाएं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
जीवनसाथी का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। किसी बहस में न फंसे। कोई आपको चुनौती दे, तो उसे गंभीरता से न लें। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी। आपके द्वारा हुई किसी गलती के कारण वरिष्ठ व्यक्ति की आपके ऊपर नाराजगी बनी रह सकती है। किसी को उधार दिया धन वापस आ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।