राशिफल

राशिफल 12 जून 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, लंबे समय से अटके काम होंगे पूरे, मित्रगण देंगे साथ, प्रेम जीवन रहेगा ठीक, लेकिन ये रहें थोड़ा सतर्क

Rashifal 12 June 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने लक्ष्यों को प्राथमिकताओं दें। व्यापार में लाभ की स्थितियां बनेंगी और आपकी सोच सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। राजनीति लोगों को समाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। मित्र के साथ पैदा हुआ तनाव आज सुलह जाएगा। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं, उनकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों के लिए किसी भी तरह का बड़ा फैसला लेने के लिए उचित समय नहीं है। जी हां कुछ लोगों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि आपको अपने भाईयों का साथ मिलेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

माता-पिता की ओर से व्यापार में आर्थिक मदद मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा की योजना बनेगी। आज का दिन आप परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। समय की अनु‍कूलता का लाभ लें। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। यात्रा आपके लिए सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार के लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवार में तनाव होने की संभावना हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyकुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उम्मीद से कहीं जल्दी सफलता मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। आपके सहकर्मी भी आपके सहयोगी बनेंगे। घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। किसी और के मामले में आज दखलअंदाजी करने से बचें। बिना मांगे किसी को राय न दें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी नौकरी-धंधे की चिंता खत्म हो सकती है। जीवनसाथी द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और ससुराल पक्ष से चल रहा वाद विवाद भी समाप्त होगा। आज आपको अपनी अपेक्षाओं को तार्किक स्तर पर रखना होगा। ज्यादा लालच कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका यह दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। समय पर कार्य पूरे नहीं होने से नौकरी में परेशानी आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपने प्रयास जारी रखें, जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपका कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके शादीशुदा जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। समय खुशनुमा और बेहतर परिणाम देने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन की वर्षा होने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आज आपके सामने खड़ी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग कर के उससे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyअपने कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे। जो लोग नौकरीपेशा है,उन्हें उन्नति मिलती दिख रही है और आपके चारों ओर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा, इसलिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका दिन ठीक रहेगा। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनके गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। इसके इलावा प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है और महंगी खरीददारी करने से बचे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस स्थान पर ब्रह्मा जी कराया था अश्वमेघ यज्ञ, यहां दर्शन से दूर हो जाते हैं सारे पाप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button