राशिफल

राशिफल 27 मई 2021 : आज इन राशियों पर रहेगी साईं बाबा की विशेष मेहरबानी, रहेगा उत्साह भरा दिन, होंगे कई सपने साकार, आर्थिक नीतियां होंगी सफल

Rashifal 27 May 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पिछले काफी समय से आप खुद के लिए कुछ खरीदने की प्लानिंग कर रहे है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है लेकिन शांति बनाए रखे अगले कुछ दिनों में वो इच्छा भी पूरी होने वाले है। आज आपको अपने पसंदीदा भोजन का आनंद मिल सकता है। आप सोशल मीडिया को लेकर काफी एक्टिव है लेकिन कुछ समय बच्चों के लिए भी निकलना जरुरी है। किसानों को फसल सम्बन्धी चिन्ता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कामकाज का बोझ रोजाना से अधिक हो सकता है। नौकरी में कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंपा जा रहा है तो चिंतित न हों, सिर्फ अपने काम पर फोकस कर परिश्रम करें। सैलेरी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। किसी आवश्यक घरेलू सामान खरीदारी आज संभव है। किसी काम के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही बनी रहेगी। आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। किसी परिचित या रिश्तेदार का हाल-चाल लेते रहें उनको इस समय आपकी मदद की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस समय भविष्य संबंधी गतिविधियों में समय ना लगाकर कर अपने वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। अभी कोई भी नया निर्णय लेने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस से संबंधित कार्यों में कुछ दिक्कतें आएंगी। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। घर में शांति और सौहार्द का माहौल रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ दिनों से काम की अधिकता के कारण आज आप पूरे आरामदायक मूड में है। कोई जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखा आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है। मौसम में बदलाव आपको बीमार कर सकता है, सावधानी रखें। संतान की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। कहीं पैसा उधार देने से परहेज करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज के दिन आपको फोकस बढ़ाने की जरूरत है। अपना काम पूरे ध्यान से बिना किसी गलती के निपटाना होगा सफलता जरूर मिलेगी। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। अपने साथी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। वाहन अथवा किसी मशीन से अचानक चोट लग सकती है इसलिए सावधान रहें। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

काम संबंधित बातों के लिए परिवार के लोगों से दूर रहना आपका काम से ध्यान हटा सकता है। किसी मामूली से बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो सकती हैं। घर में अपने बड़ों के साथ कुछ समय बिताएं, उनकी जरूरत का सामान खरीदकर गिफ्ट दे इससे वे खुश होंगे। यदि हड्डी की कोई पुरानी चोट है तो इसे लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, वाहन आदि के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी एकदम सही रहेगा। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। इसके इलावा कुछ खास लोगों से बहसबाजी करने से बचे। नौकरी में तरक्की होने के योग बन रहे है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन आप अपने अंदर के सच को जानने की कोशिश करें। घरेलू खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। कृषि, दवा या कीटनाशक से जुड़ा काम करने वालों के लिए दिन लाभप्रद है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना भी उचित नहीं है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। हालांकि आप पूरी मेहनत से काम करेंगे, लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण काम करने में थोड़ा असहज महसूस करेंगे। इसके इलावा व्यापारी वर्ग को लाभ हो सकता है। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। काम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मनचाहे व्यक्ति से रिश्ता जुड़ सकता है। शरीर में बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

 ग्रह स्थिति अनुकूल है, समय का उचित सदुपयोग करें। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा बेहतरीन तरीके से कार्य पूरा कर सकेंगे। परिवार में विवाह योग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है और मनपसंद जीवनसाथी मिलने की संभावना है। दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें। इससे आपकी आर्थिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। किसी से उलझना आपके मान-सम्मान में कमी करेगा। इसलिए धैर्य और संयम रखना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आपको ही पूरा करना होगा। सभी प्रकार के संकट एक वक्त पर ही आने के कारण आप अपना हौसला खो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप सुकून भरा समय बिताएंगे। हद से ज्यादा मीठा खाने से बचें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button