
राशिफल 11 मई 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, बढ़ेंगे तरक्की के अवसर, स्वास्थ्य देगा साथ, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 11 May 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। किसी से दोस्ती होगी जो लम्बे समय तक चलेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनेगी लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से फायदा होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉइड करें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
मेहनत और समझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। बहनों और दोस्तों से आपको पूर्ण सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं का अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई डील हो सकती है। लेकिन फैसले लेने में ज्यादा देर ना लगाएं। वरना कोई रुकावट आ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
सामाजिक स्तर पर आप पहले से अधिक सक्रिय हो सकते हैं। अपनी शालीनता से आपको सामाजिक स्तर पर भी आज अच्छे फल मिलेंगे। आज लोगों को सलाह मशवरा देकर आप उनके जीवन की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। ये दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कुछ ऐसा दिन है, जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आकस्मिक खर्च बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे। अगर वाहन खरीदने की कोई योजना बन रही है तो समय अनुकूल है। घर के सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। सोच समझकर व अच्छी तरह जांच परख कर मित्र बनाएं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
इस समय ग्रह स्थिति आज के लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने का अवसर मिलेगा। अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहें। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि फायदेमंद रहेगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। कर्मक्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी, अपनी परिस्थितियों का ध्यान रखकर दूसरों के साथ तालमेल पूर्वक कार्य करें। व्यापारी वर्ग आज अति उत्साह में व्यापार को लेकर गलत निर्णय लेने से बचें। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपके अधूरे काम निपट सकते हैं। फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के मामलों में दिन बहुत अच्छा हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहकर्मियों की मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था देखने को मिलेगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। शिक्षकों के लिए कार्यस्थल पर अनुकूल बातें होने से चेहरे पर प्रसन्नता रह सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपका खर्च उच्च पक्ष पर रहेगा। व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे। नई शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। कामकाज बेहतर ढंग से कर पाएंगे। किसी समान विचारधारा के व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपके वरिष्ठ आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। जीवन साथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा। आपकी उम्मीद तथा आशाएं कामयाब होगी। कुछ समय खुद के साथ भी व्यतीत करना चाहिए।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। आप इस समय भावनात्मक और संवेदनशील रहेंगे जिस कारण खुद को असुरक्षित भी महसूस कर सकते है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
नौकरी के लिए किए गए प्रयास आज सार्थक सिद्ध होंगे, नौकरी मिल सकती है। भाइयों की मदद से अटके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। राजनीति से संबंधित जातकों को लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
नये काम की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। ज्यादा सोचने-विचारने में समय व्यतीत ना करें तथा योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर के किसी बुजुर्ग को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखें। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।