राशिफल

राशिफल 26 जून 2020 : आज माँ संतोषी करेंगी इन राशियों का उद्धार, जानिए अपना भाग्यफल

Rashifal 26 June 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी भी प्रकार की जल्दबाजी आपके लिए ठीक नहीं है। आज लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें धोखा भी मिल सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग भी रहेगा। भाग्य आप के पक्ष में है समय का भरपूर फायदा उठाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

मन मुताबिक काम होगा, जिसको लेकर मन में उत्साह और प्रसन्नता को महसूस करेंगें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को तरक्की के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। पिता के सामने अपनी परेशानियों को साझा करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बेवजह थकान के कारण कुछ शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको आज थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। आज आपको अपने काम की गति धीमी रखनी चाहिए। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Santoahi Maa

आज का दिन उत्साह से परिपूर्ण है। आज आपको तनाव और अनिद्रा की शिकायत रह सकती है। आंखों का भी ख्याल रखें। जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं उनको बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। आप पर संतोषी माँ की विशेष कृपा है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपनी संगति पर भी ध्यान दें। काम में लापरवाही बिल्कुल न करें। फिसल कर चोट लगने की आशंका है इसलिए संभल कर चलें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बिजली से संबंधित कार्य पेंडिंग चल रहा हैं तो उसे जल्द ही ठीक करा लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है। पुरानी बीमारी को अनदेखा करना ठीक नहीं है। किसी की बातों में आकर आप की कोई योजना गड़बड़ हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज के दिन बनते हुए कार्यों में अवरोध आएंगे, वहीं दूसरी ओर ऐसी स्थिति में क्रोध आने कि आशंका है। डायबिटीज से ग्रस्त व्यक्ति अपनी नियमित जांच करवाते रहें। स्पोर्टस का बिजनेस करने वालों को वर्तमान समय में धैर्य रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। दूसरों कि बातों में आने से बचना होगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी तरह की लापरवाही मुसीबत में डाल सकती है, इसलिए आज के दिन गंभीरता से कार्यों को निपटाएं। धन संबंधी सभी कार्य दिन की शुरुआत में ही पूरे कर लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम की अधिकता के कारण मानसिक थकान हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपको वजनदार चीजें उठाने या भारी कामों से बचना चाहिए। कमर या पीठ में परेशानी हो सकती है। वाहन दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। बेवजह की यात्रा करने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी कार्य में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा लेकिन ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात आज दोबारा से ना उठे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button