स्वास्थ्य

छह महीने के बाद शिशुओं के आहार में करें बदलाव, खिलाएं ये चीजें, स्वस्थ रहेगा बच्चा

जैसे-जैसे आपका शिशु बढ़ता है, उसके पोषण से संबंधित जरूरतें भी बढ़ती हैं। स्तनपान के साथ ही शिशु को अन्य खाद्य पदार्थों की भी आवश्यकता पड़ने लगती है। जब बच्चा छह महीने का होता है, तो उसके बाद हर मां बच्चे को स्तनपान कराने के साथ ही उसे कुछ आहार भी खिलाना चाहती है। छह महीने तक बच्चों को सिर्फ मां के दूध से ही सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसके बाद बच्चों को अन्य चीजें भी खिलाने शुरू की जाती हैं। यह चीजें बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है।

लेकिन जब बच्चा छह महीने का हो जाता है, तो उसके बाद मां को यह चिंता सताने लगती है कि जो बच्चे को ऊपर से आहार दिया जाएगा, वह उसे पसंद आएगा या नहीं। कई बार महिलाएं इस बात को लेकर भी कंफ्यूज रहती है कि उन्हें बच्चे को क्या खिलाना चाहिए।अगर आप भी इसी सोच विचार में हैं, तो आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि क्या खिलाना चाहिए।

स्‍तनपान कराती रहें :

बच्चे को बार-बार और लगातार स्तनपान कराते रहें क्योंकि जब तक बच्चा एक साल से अधिक उम्र का नहीं हो जाता है उसे सभी पोषक मां के दूध से ही प्राप्त होता है। प्रत्येक दो या तीन घंटे पर या जरूरत के हिसाब से बच्चे को स्तन पान कराएं।

खिलाना शुरू कर दें फल :

Banana

आप अपने बच्चे को केला भी खिला सकती हैं। आपको एक बाउल में केले के छोटे-छोटे टुकड़े काटने होंगे। इसके बाद आप अच्छे तरीके से केले के टुकड़े को मैश कर लीजिए। इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर आप बच्चे को खिलाएं।

खिलाएं सब्जियां :

छह महीने का होने के बाद बच्चा उबली एवं मसली हुई सब्जियां जैसे हरी बीन्स, गाजर, स्वीट पोटैटो, हरी मटर और आलू को आसानी से पचा सकता है।

मूंग दाल का सूप :

आप अपने बच्चे को मूंग दाल का सूप खिला सकती हैं। इसको बनाने के लिए आपको बिना छिलके वाली मूंग की दाल लेनी होगी और आपको पानी और एक चुटकी नमक की आवश्यकता पड़ेगी। आपको सबसे पहले मूंग की दाल को 5 से 6 घंटे के लिए भिगोकर रख देना होगा। इसके बाद कुकर में पानी डालकर इसमें दाल और एक चुटकी नमक डालें। इसके बाद आपको दो से तीन सीटी आने तक पकाना होगा। इसके बाद आप इसे अच्छे से मैश कर लीजिए। इसके बाद आप अपने बच्चे को खिला सकती हैं।

दलिया :

आप दलिया और मूंग दाल लें। इसके बाद आपको अच्छे से कुकर में सिटी लगाकर पकाना होगा। जब यह पक जाए तो इसे किसी बाउल में निकाल कर ठंडा होने दीजिए। इसके बाद आप अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद आप अपने बच्चे को खिला सकती हैं। अगर आपने दलिया में दाल का इस्तेमाल नहीं किया है तो आप इसमें दूध मिलाकर बच्चे को खिलाएं।

चावल का पानी :

एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें एक चौथाई कप चावल डालकर पकाएं। चावल जब पूरी तरह से न पका हो तब इसमें से चावल का पानी निकाल लें और उसमें जरा सा नमक मिलाकर ठंडा करके बच्चे को खिलाएं।

जरूरी है अनाज एवं दालें :

बच्चे को अनाज एवं दालें जैसे चावल, जौ, ओट्स और आवश्यक पोषक तत्व युक्त आहार दें।

यह भी पढ़ें : किडनी खराब होने पर हमारा शरीर देता है ये संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है आपको भारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button