
राशिफल 11 फरवरी 2026 : आज विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा से अनुकूल होंगे कार्य, पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा लेकिन ये रह सकते हैं बढ़ते खर्च से परेशान
Rashifal 11 February 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 February 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और अप्रियता बढ़ सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आई गांठो को सुलझाने पर ध्यान दें। आपके द्वारा प्राप्त हो रहे मार्गदर्शन की वजह से अन्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होता हुआ नजर आएगा। जीवन के कुछ महत्वपूर्ण विषयों में शीघ्र निर्णय लेने से बचें। सफलता के पीछे घरवालों का भी विशेष योगदान रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
करियर के लिहाज से दिन यादगार है। जो भी प्रस्ताव है, उस पर बातचीत में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं। कार्य समय पर पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुरानी गलतियां न दोहराएं। आज मन उत्साहित और प्रफुल्लित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत लोगों को प्रभावित करेगी और वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। नई ज़िम्मेदारियाँ मिलना संभव है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, किसी पुराने मतभेद का समाधान हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज धैर्य और समझदारी से काम लेने का दिन है। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी, जल्दबाज़ी नुकसान पहुँचा सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएँ, निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, किसी करीबी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और संवाद बेहतर होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे। आपको किसी नए कार्य को भाग्य पर भरोसा रख कर आत्मविश्वास के साथ करना होगा, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। नई मुलाकातें भविष्य में लाभ दिला सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी संचार क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा और साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी खास काम में माता-पिता से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मिश्रित परिणाम आने की उम्मीद है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। आपकी संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। बेहतर होगा की छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाओं का दिन घरेलू काम काज में बीतेगा। तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। पैसों की कमी घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना ज़रूरी होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके काम आएगी। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता बढ़ेगी, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में आज आपको अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ नई योजनाएं धन व्यय कर सकते हैं। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा। निवेश के मामले में सावधानी की जरूरत रहेगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपके जीवन से बुरा समय का अंत होगा और खुशहाली आएगी। आर्थिक मामलों में फैसले आप स्वयं सोच समझकर लें तो बेहतर होगा। दूसरों के बहकावे में आकर आप कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। बार-बार लगातार किया गया प्रयास आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उचित खानपान आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाकर रखेंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 February 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






