
राशिफल 10 मई 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, मनोनुकूल होंगे सभी अटके काम, संतान संबंधित चिंता होगी कम लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 10 May 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। आपके ऑफिस और कार्य क्षेत्र में जो भी बदलाव हो रहे हैं उनसे आपको काफी उम्मीदें हैं। अपनी योजनाओं को बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने का भी प्रयास करें क्योंकि कभी-कभी बहुत अधिक सोचने विचारने में समय हाथ से निकल सकता है। बड़े अधिकारी जरूरी कामों में आपकी मदद कर सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
नौकरी की दृष्टि से देखा जाए तो यह दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जिन लोगों ने सामाजिक तौर पर अपनी स्थिति एक अच्छे नागरिक की बनाई है उनको अच्छा एडवांटेज भी मिलने की संभावनाएं हैं। समस्याओं को अपने दिमाग से निकाल दें और घर पर और दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ी क्षति का सामना करना पड़ जाएगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आपको किस्मत का भी भरपूर लाभ मिलेगा और आप की हर इच्छा पूरी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आप लव प्रपोजल देने का भी मन बना सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
घर पर किसी बड़े से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी काम को लेकर फैसला लेने में दिक्कत हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। धन सम्बन्धी बड़ी उठापटक से बचें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आत्मबल को मजबूत करते हुए अपने काम को करते रहना है, ऑफिस में महिला सहकर्मी व महिला उच्चाधिकारियों से लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। प्रेम के मोर्चे पर आपका प्यार आज बोलेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपकी गुलाबी कल्पनाओं को सच करने के लिए तैयार है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के आसार बन रहे हैं। आराम के साथ ही घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देंगे। अपनी प्राकृतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालना होगा। आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा उठा सकेंगे। धन के मामले में आज धैर्य की परीक्षा का दिन सिद्ध हो सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें इससे सकारात्मकता आएगी। यदि कोई गरीब आदमी आपके पास मदद मांगने आए तो इनकार मत कीजिएगा। उसकी यथासंभव मदद करें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति में वेतन वृद्धि के माध्यम से सुधार होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके खर्च आमदनी पर बढ़े-चढ़े रह सकते हैं। जल्दबाजी में किया गया काम और हड़बड़ी में लिए गया निर्णय आपके लिए नुकसान का कारण बनेगा। इस वजह से काम को दोबारा करना पड़ सकता है। आपके दिमाग में बहुत कलात्मक कार्यों का आईडिया आएगा इसे समय रहते पूरा करना है। परिवार में किसी से विवाद होने के कारण आप चिंतित होंगे। आज आपको मातृ पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अपने महत्वपूर्ण काम दिन की शुरुआत में ही निपटाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। पैसे संबंधी लेन देन बहुत ध्यान से करें। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिशतेदार के घर अचानक जाना पड़ेगा। माता की और से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज जीवनसाथी और बच्चों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। अन्य गतिविधियों की वजह से व्यवसाय के प्रति उदासीन ना रहे। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है परंतु उसकी शर्तों पर पूर्ण रूप से अध्ययन जरूरी है। खर्चों में वृद्धि होने से मन परेशान रह सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
कार्य व व्यापार में नए सूत्र हाथ लगने की संभावना है। जीवनसाथी को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता है आपको अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है, यह बात आपको समझनी होगी। जनसंपर्क बढ़ाने में अधिक ध्यान दें। अजनबी पर सोच-समझकर ही भरोसा करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। गर्मी की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।