राशिफल

राशिफल 27 फरवरी 2022 : आज का रविवार इन जातकों के लिए रहेगा बेहद खास, भगवान सूर्यदेव करेंगे आर्थिक संकट दूर, बढ़ेगी घरेलू सुख समृद्धि

Rashifal 27 February 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। विवाह के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आराम का वक्त मिलेगा। आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य लें, अनुभव की कमी से कार्य अधूरे भी रह सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किया गया धन निवेश आपके लिए अति शुभ है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड बढ़ सकता है। समय की कमी के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे।  प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अगर बात परिवार की करें तो आपके पारीवारिक संबंधों में सुधार आने की संभावना है। आमदनी सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अधिकतर समय घर पर ही व्यतीत होगा और रख-रखाव सुधार संबंधी कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी। परिवार के साथ भविष्य संबंधी किसी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण नीति बनाएंगे। आपके विचारों की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मन व्यथित महसूस कर रहा है तो सत्संग या ध्यान पर जा सकते हैं। कामकाज में जल्दबाजी न दिखाएं, अनावश्यक उत्साह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आपको दूसरों से बहुत अधिक अपेक्षा नहीं करनी है। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। गलत संबंधों से दूर रहें। इनका नकारात्मक प्रभाव घर की सुख शांति भंग कर सकता है। किसी निकट परिजन के साथ मतभेद को बड़ा रूप लेने से बचाएं। अपनी बातों की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दिन की शुरुआत में ही बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों से आपको भेट मिलने की संभावना बन रही है। जो खरीदारी आप करना चाहते थे उसमें अभी कुछ टाइम लग सकता है। कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हड़बड़ी में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। खासकर महिलाएं घर और बाहर दोनों जगहों के कार्यों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज उधार लेने और देने से आपको बचना होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है लेकिन काेशिश करें कि इसका असर दूसराें पर ना पड़ने दें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करने से आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पिछले काफी समय से जिस काम को लेकर चिंता चल रही थी, वह आज दूर हो सकती है। आप अपनी प्रतिभा और योग्यता से किसी भी परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। ध्यान रखें कि स्वयं के विकास के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थ पर लाना भी जरूरी है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है, क्योंकि अत्यधिक भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे लेकिन कुल मिलाकर वे आपके लिए सकारात्मक रहेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। दूसरों की बातों में न आकर अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। कामकाज और परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना कुछ चुनौती रहेगी। मानसिक विचलन रह सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके विनम्र स्वभाव की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आपका मान-सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव अवश्य रखें। नौकरीपैशा लोगो को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। गायों को हरा चारा डालें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। कुछ पुरानी समस्याओं का आपको अचानक कोई अच्छा समाधान मिलेगा। आज दांतों सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आपके भाई-बहनों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

बाहरी कार्यों में आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। व्यर्थ गतिविधियों में अपना काफी समय बर्बाद कर सकते हैं। हालांकि आज आपको अपने कामकाज पर ध्यान लगाने की जरूरत है और आज आपके जीवन में आपको कई प्रकार के बड़े बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आज आपका मूड काफी बेहतर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कभी भूलकर भी घर की छत पर ना रखें ये चीजें, रुक जाती है तरक्की और मां लक्ष्मी भी रूठ जाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button