राशिफल

राशिफल 10 जनवरी 2022 : आज महादेव की कृपा से इन जातकों को मिल सकती है मनचाही सफलता, मिलेगी कोई अच्छी खबर, घर परिवार भी रहेगा खुशहाल

Rashifal 10 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है, लेकिन आप अपनी ही बातों पर पूरा ध्यान बनाए रखेंगे और जिम्मेदारी को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे। किसी भी प्रकार के संकट से बिना डरते हुए सामना करने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। आज आप किसी समान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। दिमाग को ताजा करने के लिए पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लें। आपको अपनी कीमती चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। किसी से कोई वायदा करके मुकरना ठीक नहीं है, इससे आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर भी लगाम लगानी होगी जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कहीं भी निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है। दोस्‍तों के आने से आपकी खुशी और बढ़ जाएगी। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उम्मीद से कहीं जल्दी सफलता मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। अगर आप पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं तो आज अंतिम रूप से इस पर मोहर लगा सकते है। सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बाहरी तथा अपरिचित लोगों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। व्यस्तता की वजह से घर में रहकर भी घर-परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं। थकान महसूस होगी। जितना संभव हो बाहर के खाने से परहेज करें, साथ ही अपनी खराब खानपान की आदतों में भी सुधार करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। बहन पक्ष का विशेष सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कार्यों को अभी स्थगित करने में ही भलाई है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार में माहौल हंसी-खुशी का रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

अपने साथी के साथ अपने मतभेदों को दूर करने में सफल होंगे। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, संभलकर रहें। आज अधिक जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएँ। दूसरों की समस्या और कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कुछ लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। प्रयत्न करने के बाद भी वजन बढ़ने की वजह से सेहत से संबंधित चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहें। प्रयासों के अनुपात में सफलता मिल सकती है, निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बात-बात पर गुस्सा बिलकुल न करें। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। साथ ही, अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। कभी-कभी स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके लिए आज का दिन उतार चढ़ाव लेकर आएगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आप अपने सहयोगियों के बीच एक बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में उभरेंगे। आपकी किसी लापरवाही से आपके माता पिता नाखुश रहेंगे। किसी बात का टेंशन हो सकता है। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में फायदा होगा। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका काम समय पर पूरा होगा। काम के प्रति आपकी मेहनत और लग्न बढ़ेगी। आपके खर्चे अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। परिवार वालों की उम्मीदें आपसे बनी रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। टायरों व डामर के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं। मेडिटेशन और ध्यान करना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से आपके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों द्वारा मिल रहे अनुभव आपको कौन आपके कितना करीब है, इस बात का एहसास दिलाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपको अपने वाणी पर संयम बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी। ट्रेवल के क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button