राशिफल

राशिफल 15 फरवरी 2023 : आज भगवान गणेश की कृपा दृष्टि करेगी इन जातकों को मालामाल, नए काम रहेंगे शुभ, प्रेम जीवन में आएगा नया मोड़, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 15 February 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा। आज आप अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आज आपके सामने कई नई आर्थिक योजनाएं आ सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत से वे काफी प्रभावित होंगे। खनन व्यवसायियों के लिए समय राहत भरा रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कहीं अनावश्यक जगह खर्च हो सकता है। बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीद रख सकते हैं। माता का सम्मान करें, माता के आशीर्वाद से आप के कार्य संपन्न होंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके परिणाम सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरी में तरक्की व स्थानांतरण के योग है। कलात्मक लोगों को शोहरत और सफलता मिलने की उम्मीद है। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे। शारीरिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए ध्यान और मेडिटेशन उत्तम साधन है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी स्थिति को लेकर ज्यादा संघर्ष करने या खुद को निराश करने से बचें। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। बड़े निर्णय काफी सोच विचार कर लेने की आवश्‍यकता है। परिवार के लोगों के साथ हंसी खुशी समय बीतेगा। व्‍यापार में कुछ नुकसान होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अच्‍छा परिणाम प्राप्‍त होगा। आपको शारीरिक और मानसिक रूप से आराम की भी जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी भी काम को करने से न पीछे न हटें। आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बड़े लोगों की मुलाकात लाभदायक रहेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आपके मान-सम्मान पर कोई आंच आ सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको धैर्य एव शांति बनाये रखने की आवश्यकता है। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जाएगा। संपत्ति का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर से जुड़ी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज का दिन आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंधों के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में आज हर्षित रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जिस व्यक्ति द्वारा आपको अधिक अपेक्षाएं थीं, उनका बर्ताव अचानक से बदलने लगेगा। अपनी निर्भरता व्यक्ति पर अधिक रखने के कारण आपके कामों में रुकावट भी आ सकती है। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी के साथ कुछ अनबन संभव है लेकिन वह जल्दी ही सुलझ जाएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेंगे, दिल की बात अपनों से साझा करें। कार्यकुशलता से कमाई के नए साधन खोज पाएंगे। ऑफिशियल कामकाज भी समय पर दक्षता से पूरा होगा। आजकल आपको थोड़ा हाइजिनिक रहना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को घरेलू वातावरण में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं को बढ़ा सकता है। व्‍यावहारिकता के मामले में आप आगे रहेंगे। आपके करीबी लोग आपको किसी मुश्किल से बचा सकते हैं। किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। व्‍यापार परिवर्तन की योजनाओं पर बड़ों की सलाह लेकर अमल करें। मित्रों तथा सहयोगियों से उचित सहयोग मिलने से आपकी कोई चिंता दूर होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी भी काम में बहुत अधिक मेहनत रह सकती है। बच्चों का कोई जिद्दी या अड़ियल रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए परिवार में अनुशासन बनाकर रखना जरूरी है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं है। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपको प्रयत्नों के अनुसार फल मिलने वाला है। प्रयास बढ़ाकर कठिन कामों को पूरा करने की कोशिश करें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। काफी समय से कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अध्यापकों के लिए मनोवांछित फल पाने का मामला रह सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button