राशिफल

राशिफल 10 फरवरी 2023 : आज इन जातकों पर खुश रहेंगी मां संतोषी, मिलेगी पुराने कर्ज से मुक्ति, होंगे मंजिल की तरफ अग्रसर, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 10 February 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। आज माता पिता के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने माता और पिता के लिए कोई खास गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। पदोन्नति के मामले में अनुकूलता पाने के लिए अभी रुकना पड़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने लोगों से जुड़ना होगा और उनकी मदद लेने की कोशिश करनी होगी। आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आत्मविश्वास के साथ आध्यात्मिक होने से आप में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। आप जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने काम करेंगे और सफल रहेंगे। पढ़ाई कर रहे लोग अपने लक्ष्य पाने की पूरी कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

युवाओं को काम से संबंधित अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना होगा, लेकिन मेहनत का फल प्राप्त होने वाला है, इसलिए हौंसला बनाए रखें। जायदाद सम्बन्धी सौदा करना चाहते हैं तो आज अनुकूल दिन है। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धन का निवेश शुभ रहेगा। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन विशेष है। लेकिन आपको वह अधिकार नहीं मिल रहा है जो आप चाहते हैं और हकदार हैं। लेकिन याद रखना धैर्य एक गुण है, बस इस बात पर पकड़ बनाए रखें। रिलेशनशिप से संबंधित बातों को फिलहाल आपके द्वारा नजरअंदाज किया जाएगा। पार्टनर द्वारा बोली गई बातों पर विचार जरूर करें। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। करियर में स्थिरता आ सकती है। सिंगल जातकों के जीवन में प्यार की शुरुआत तो होगी लेकिन यह संबंध ज्यादा दिन नहीं चलेगा। आपको व्यापार पर ध्यान देना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने मामलें को ना उठाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। प्रतिद्वंदी आपका सामना करने में असमर्थ रहेंगें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

करियर के लिए दिन अनुकूल है। खर्चों में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत में अच्छी सफलता प्राप्त होने वाली है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कामयाबी मिल सकती है। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है। अपने मनोभावों पर भरोसा करें समय पर सभी काम बनेंगे। सन्तान की पढ़ाई सम्बन्धी अनुकूलता रह सकती है। वृद्धाश्रम में धनराशि भेंट करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलेगा। आज पिता के साथ किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन महत्वपूर्ण मामलों में अवरोध आ सकते हैं। आज कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। ईडी, इनकम टैक्स विभाग आदि वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली एजेंसियों के कार्मिकों के लिए अनुकूलता रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे। सही अवसर का चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप अत्यधिक धन कमाना चाहते हैं तो आपको अपने व्यापार में थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है। ऑफिस में संभलकर रहें वर्ना परेशानी आएगी। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

केवल सोच-विचार करते रहने से परिस्थिति आपकी बदलने वाली नहीं है, इस बात का एहसास आपको होगा। मेहनत करने की तैयारी करनी होगी। वैवाहिक संबंधों में सुधार लाने के लिए आपसी सहयोग जरूरी है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें तो अच्छा है। सरकारी पक्ष से जितना सहयोग चाहते हैं, उतना मिलने में बाधा है। दांत का दर्द परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने प्रतिस्पर्धी की तुलना में खुद को कमजोर समझने की गलती न करें। प्रयासों से परिस्थिति बदल सकती है। इलेक्ट्रानिक चीजों का व्यापार करने वाले उधार में समान न दें, आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको अपनी प्रतिभा और निवेशित प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज आपको कोई बड़ा खर्च भी करना पड़ सकता है। संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज उस के संदर्भ में बातचीत करना उचित रहेगा। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए किस महीने में जन्मी स्त्रियां होती है सबसे भाग्यशाली, निभाती है जीवन भर साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button